{"_id":"615c90998ebc3e62906b434d","slug":"crime-in-sirmaur-nahan-news-sml386263245","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाहन शहर में अवैध तरीके से ठिकाने लगाया जा रहा मलबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाहन शहर में अवैध तरीके से ठिकाने लगाया जा रहा मलबा
विज्ञापन
नाहन के रामकुंडी क्षेत्र में ढांक में अवैध रूप से मलबा गिराता एक वाहन।
- फोटो : NAHAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाहन (सिरमौर)। शहर में कई जगहों पर खुदाई और गृह निर्माण से निकलने वाला मलबा फेंका जा रहा है। अवैध तरीके से फेंके जा रहे मलबे के कारण पर्यावरण को भी नुकसान पहुंच रहा है। मलबे के कारण छोटे पौधे और जंगल झाड़ी नष्ट हो रही है। नगर परिषद ने मलबा फेंकने के लिए दो सड़का में गोसदन के समीप डंपिंग साइट बनाई हुई है। इसके बावजूद लोग वहां मलबा न फेंककर शहर में ही ढांक में मलबा फेंक रहे हैं जिससे पर्यावरण को भी नुकसान पहुंच रहा है।
लोगों ने अब ऐसी जगहों पर कूड़ा भी फेंकना शुरू कर दिया है जिससे क्षेत्र की सुंदरता भी दागदार हो रही है। ठेकेदार और गृह निर्माण मालिक धड़ल्ले से मलबा फेंक रहे हैं, इन पर लगाम कसने वाला कोई नहीं। प्रशासन से लेकर नगर परिषद तक सब बेपरवाह बने हुए हैं। बताया जा रहा है कि यहां सरकारी और गैर सरकारी दोनों तरह के निर्माण कार्यों का मलबा फेंका जा रहा है।
नाहन में संस्कृत कॉलेज के समीप गृह निर्माण से निकलने वाला मलबा खुले में ही फेंका जा रहा है। यहां सड़क किनारे और ढांक में मलबे के ढेर लगे हैं। मलबे में कई छोटे पौधे भी दब कर नष्ट हो चुके हैं। इसके अलावा शहर के रामकुंडी क्षेत्र में इन दिनों पार्किंग कार्य चला हुआ है। ठेकेदार वहां से निकला मलबा भी वहीं ढांक में फेंक रहा है जिससे पौधे और जंगल झाड़ी नष्ट हो रही है। ठेकेदार और लोग थोड़े से पैसे बचाने के चक्कर में पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
विज्ञापन
रामकुंडी में जहां ठेकेदार पार्किंग निर्माण से निकला मलबा फेंक रहा है, वहीं पर लोगों ने कूड़ा फेंकना भी शुरू दिया है जिससे वहां गंदगी का भी आलम है। हैरानी की बात यह है कि लोगों और ठेकेदारों द्वारा अवैध तरीके से फेंके जा रहे इस मलबे को लेकर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है।
-------बाक्स
अवैध रूप से मलबा फेंकने वालों के काटे जाएंगे चालान : संजय तोमर
नप नाहन के कार्यकारी अधिकारी संजय तोमर ने कहा कि नप ने गोशाला के समीप डंपिंग साइट बनाई हुई है, जो लोग वहां मलबा न फेंककर शहर में अवैध रूप से मलबा फेंक रहे हैं उनकी पहचान करके चालान काटे जाएंगे।