फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   crime in sirmaur

दुराचार के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से उखड़े ग्रामीण

Sun, 26 Sep 2021 12:44 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
crime in sirmaur
पोक्सो मामले के आरोपी को न पकड़े जाने के बाद माजरा थाने के बाहर सांकेतिक धरने पर बैठे ग्रामीण। - फोटो : NAHAN
पांवटा साहिब(सिरमौर)। तीन सप्ताह बाद भी नाबालिग से दुराचार के आरोपी के पुलिस गिरफ्त से बाहर होने पर शनिवार को पीड़िता के परिजनों ने माजरा थाना परिसर में सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया। बीते 29 अगस्त को क्षेत्र की एक नाबालिग के परिजनों ने माजरा थाना में शिकायत दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन

शिकायत में बताया कि गत वर्ष वह पीड़िता अपने रिश्तेदार के घर छछरोली गई थी। इस बीच ग्रामकोट निवासी आरोपी वाजिद ने खुद को पुलिस का बड़ा कर्मचारी बता कर दोस्ती कर ली। बाद में अकेले में बुला कर दुराचार किया। अर्धनग्न तस्वीरें खींच लीं। इनको वायरल करने के नाम पर बाद में शोषण करने लगा।
विज्ञापन

विगत 26 अगस्त को भी इन तस्वीरों को देने के नाम पर आरोपी ने एक होटल में ले जाकर फिर से शोषण किया। शिकायत के बाद पुलिस ने दुराचार और पोक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था, मगर तीन सप्ताह बीत जाने के बाद भी आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। इस पर शनिवार को परिजनों और लोगों ने माजरा थाना परिसर में सांकेतिक धरना प्रदर्शन भी किया और शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग उठाई। सांकेतिक धरना प्रदर्शन में शामिल ग्रामीणों पूर्व बीडीसी फरीज खान, पूर्व उप प्रधान मंजूर अली, मतलूब, यासीन और कुर्शीद समेत क्षेत्र के करीब चार दर्जन लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर ने कहा कि माजरा थाना पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा राज्य की छछरोली पुलिस से मामले में सहयोग के लिए संपर्क में है ताकि आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार किया जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed