फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   court fine to three person 2.10 lakh

Sirmour News: असुरक्षित और सब स्टैंडर्ड खाद्य सामग्री बेचने पर तीन व्यवसायियों पर 2.10 लाख रुपये जुर्माना

Sun, 06 Jul 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jul 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
court fine to three person 2.10 lakh
सीजेएम नाहन और अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी की अदालत ने सुनाया फैसला
विज्ञापन

ब्रेड क्रम, सूजी में मिले थे कीड़े और पनीर, दही के सैंपल पाए गए सब स्टैंडर्ड
खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से सैंपल फेल होने के बाद अदालत में दर्ज किए केस


-----

एक्सक्लूसिव/खास खबर...





चंद्र ठाकुर

नाहन (सिरमौर)। सीजेएम नाहन और अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी की अदालत ने तीन व्यवसायियों को 2.10 लाख रुपये जुर्माने का फैसला सुनाया है। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के मानकों के तहत खाद्य उत्पाद खरा न उतरने पर यह कार्यवाही की गई है। व्यवसायियों की ओर से बेचे जा रहे उत्पाद असुरक्षित और सब स्टैंडर्ड पाए गए।

दरअसल, जिला खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने करीब तीन वर्ष पहले धौलाकुआं और नाहन में दो दुकानों से सूजी और ब्रैड क्रम के सैंपल भरे थे। इनमें कीड़े पाए गए थे। प्रयोगशाला की रिपोर्ट में यह खाद्य पदार्थ असुरक्षित पाए गए। विभाग ने सीजेएम नाहन की अदालत में केस दर्ज करवाया। अदालत ने हाल ही में धौलाकुआं के व्यवसायी को 50 हजार रुपये और नाहन के व्यवसायी को 60 हजार रुपये जुर्माने का फैसला सुनाया। व्यवसायियों की ओर से माफीनामे के बाद अदालत समाप्ति तक दोनों को एक दिन की सजा भी हुई।
विज्ञापन


वहीं, अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी सिरमौर की अदालत ने एक अन्य व्यवसायी को सब स्टैंडर्ड खाद्य उत्पाद बेचने पर एक लाख रुपये जुर्माने का फैसला सुनाया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी और उनकी टीम ने एक होटल से दहीं और पनीर के सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे। रिपोर्ट में यह सब स्टैंडर्ड पाए गए। इसके बाद विभाग ने अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी की अदालत में केस दर्ज करवाया था। अदालत ने दही और पनीर दोनों खाद्य पदार्थों के लिए 50,000-50,000 रुपये के जुर्माने का फैसला सुनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रियंका कश्यप ने अदालत के फैसले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि धौलाकुआं और नाहन से सूजी और ब्रैड, जबकि नाहन के एक होटल से दही और पनीर के सैंपल असुरक्षित और सब स्टैंडर्ड पाए गए। विभाग की ओर से सीजेएम नाहन और अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी की अदालत में केस दर्ज करवाए गए। उन्होंने बताया कि विभाग की ओर से लोगों की सुरक्षा के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की लगातार चेकिंग की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article