{"_id":"60578ab48ebc3e8d30545af5","slug":"corona-nahan-news-sml36505200","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में कोरोना के पांच और संक्रमित, 10 हुए स्वस्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में कोरोना के पांच और संक्रमित, 10 हुए स्वस्थ
विज्ञापन
corona
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाहन (सिरमौर)। सिरमौर जिले में कोरोना संक्रमण के नए मामले फिर बढ़ने लगे हैं। रविवार को जिले में पांच और लोगों के संक्रमण की चपेट में आने की पुष्टि हुई। हालांकि, दस लोग कोरोना को मात देकर ठीक भी हो गए हैं। संक्रमण की चपेट में आए पांचों लोगों को आइसोलेट किया गया है।
जानकारी के अनुसार रविवार को कुल 137 सैंपलों की जांच की गई। इनमें से पांच लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। पांवटा साहिब के सूरजपुर में 52 वर्ष का पुरुष और बद्रीपुर में 20 साल का युवक पॉजिटिव आया जबकि बद्रीपुर में ही 17 वर्ष की एक किशोरी भी संक्रमित पाई गई है।
इसके अलावा नाहन गांव में 29 साल की युवती और नाहन के यशवंत विहार में 13 साल का बच्चा संक्रमण की चपेट में आया।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. केके पराशर ने बताया कि रविवार को पांच मामले पॉजिटिव आए हैं। इनमें तीन मामले शनिवार के शेष रहे सैंपलों से आए, जबकि दो मामले आज भेजे गए सैंपल से हैं। उनके अनुसार 40 सैंपलों की रिपोर्ट आना अभी शेष है। सीएमओ ने बताया कि रविवार को दस लोग कोरोना को मात देकर ठीक भी हुए। जिले में अब कोरोना संक्रमण के सक्रिय मामलों का आंकड़ा 55 रह गया है।
विज्ञापन
-----------------