फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   congress pradarshan on the issues of petrol diseal rate

Sirmour News: नाहन में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर कांग्रेस का हल्ला बोल

Mon, 25 May 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
congress pradarshan on the issues of petrol diseal rate
पेट्रो पदाथों में लगातार हो रही बढ़ोतरी को लेकर डीसी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते कांग्रेसी।
सचित्र--
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। देश में पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों के खिलाफ नाहन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को उग्र प्रदर्शन किया। विधायक अजय सोलंकी और कांग्रेस के जिला अध्यक्ष आनंद परमार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार पर आम जनता की जेब पर डाका डालने का आरोप लगाया। डीसी कार्यालय नाहन के बाहर ये विरोध प्रदर्शन हुआ। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार पर जमकर भड़ास निकाली।
विज्ञापन


विधायक अजय सोलंकी ने केंद्र सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि केंद्र सरकार की नाकामी की वजह से देश में तेल के दाम आसमान छू रहे हैं। उन्होंने कहा कि महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से माल ढुलाई महंगी हो गई है, जिसका सीधा असर खाद्य पदार्थों और अन्य जरूरी वस्तुओं की कीमतों पर पड़ रहा है। केंद्र सरकार महंगाई पर लगाम लगाने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने 10 दिनों में चार बार पेट्रो पदार्थों के दाम बढ़ाकर आम आदमी की कमर तोड़ने का कार्य किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शन के बाद कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त के माध्यम से केंद्र सरकार को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में मांग की गई है कि बढ़ी हुई कीमतों को तुरंत वापस लिया जाए ताकि जनता को राहत मिल सके। जिला अध्यक्ष आनंद परमार ने कहा कि यदि सरकार ने जल्द ही ठोस कदम नहीं उठाए, तो कांग्रेस इस आंदोलन को और उग्र करेगी। इस दौरान पार्षद राकेश गर्ग, पार्षद कपिल गर्ग, सलीम अहमद, वीरेंद्र पासी सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

---संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed