फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   congress organised railly in nahan against increasing the rate of necessary things like foodspetro ldisel and others thing

बढ़ती महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने नाहन में निकाली रोष रैली

Mon, 04 Apr 2022 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
congress organised  railly in nahan against increasing the rate of necessary things like foodspetro ldisel and others thing
नाहन में मंहगाई के विरोध में उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन देने जाते कांग्रेसी कार्य? - फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। देश सहित प्रदेश में लगातार बढ़ रही महंगाई के विरोध में सिरमौर जिला कमेटी के बैनर तले कांग्रेसी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सोमवार को नाहन में विरोध रैली निकाली। कांग्रेस जिला अध्यक्ष कंवर अजय बहादुर सिंह की अगुवाई में रोष रैली कांग्रेस भवन से शुरू हुई जो शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई अतिरिक्त उपायुक्त कार्यालय पर पहुंचकर समाप्त हुई।
विज्ञापन

यहां पर कांग्रेसी नेताओं ने देश-प्रदेश में बढ़ रही महंगाई पर केंद्र और प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। वहीं नाहन विस क्षेत्र के मुद्दों को लेकर जयराम सरकार को भी घेरा। कंवर अजय बहादुर ने कहा कि महंगाई अपने चरम पर है। पेट्रोल-डीजल और गैस की कीमतें आसमान छू रहीं हैं। आम आदमी की जरूरत की सभी वस्तुओं के दाम बढ़ गए हैं। आज हालात यह हो चुके हैं कि केंद्र सरकार हर घर पर महंगाई की मुसीबत थोप रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय में जब कीमतें कम थी तब भाजपा बड़े बड़े प्रदर्शन कर रही थी। आज जब कीमतें आसमान पर हैं भाजपा नेता नदारद हो चुके हैं। अजय बहादुर ने नाहन विस क्षेत्र के मुद्दों को लेकर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नाहन में जितने कार्यों के उद्घाटन हुए हैं या किए जा रहे हैं वह सभी वीरभद्र सरकार की देन हैं। इस मौके पर कांग्रेस नेताओं ने अतिरिक्त उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल को भी ज्ञापन भेजा जिसके जरिए राज्यपाल से पेट्रोल-डीजल, गैस और जरूरी वस्तुओं के दामों को कम करवाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर अजय सोलंकी, कांग्रेस अल्पसंख्यक सेल के प्रदेश अध्यक्ष इकबाल मोहम्मद, योगेश गुप्ता उर्फ सुक्खू, शिवि चौहान, कांग्रेस नेत्री दयाल प्यारी, महिला मंडल की प्रधान उपमा धीमान, मीडिया प्रभारी संदीप शर्मा, युवा कांग्रेस नाहन के अध्यक्ष साहिल खान, बॉबी चौहान, अनूप कुमार, ज्ञान चंद, धनवीर सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed