फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   congress candidates will win lok sabha election- said kirnesh

कांग्रेस प्रत्याशी जीतेेंगे, एक्जिट पोल से इतेफाक नही रखते: किरनेश जंग

Sun, 02 Jun 2024 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
congress candidates will win lok sabha election- said kirnesh
पूर्व विधायक पांवटा व प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष चौधरी किरनेश जंग: संवाद
कांग्रेस प्रत्याशी जीतेेंगे, एक्जिट पोल से इतेफाक नहीं रखते : किरनेश जंग
विज्ञापन

पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र पूर्व विधायक और प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष बोले
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने डेढ़ वर्ष के कार्यकाल में हर क्षेत्र और वर्ग के लिए बेहतर कार्य किया है। बजट अभाव व विषम हालातों में भी आपदा प्रभावित देवभूमि हिमाचल का दमदार नेतृत्व किया जिसकी देश भर में तारीफ हुई है। जरूरी नहीं कि एक्जिट पोल सच ही साबित हो। इस बारे में जनता के रुख से केंद्र में बदलाव की उम्मीद है। हिमाचल में चौकाने वाली परिणाम निकलेंगे। पूर्व विधायक व प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष चौधरी किरनेश जंग ने बयान में ये बात कही।

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष चौधरी किरनेश जंग ने कहा कि कांग्रेस कई सीटों पर बेहद मजबूत हैं और जीत दर्ज करेगी। एग्जिट पोल से इतेफाक नहीं रखते। यह नतीजे सिर्फ बीजेपी के पक्ष में माहौल बनाने के लिए हैं। जरूरी नहीं कि एग्जिट पोल हर बार सच ही साबित हुए हो। कहा कि कांग्रेसी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने लोकसभा व विधानसभा उपचुनाव में डट कर कार्य किया है। एग्जिट पोल कुछ भी कहें, प्रदेश में लोकसभा की कई सीटों पर कांग्रेस बेहद मजबूत हैं और जीतेगी। शिमला सीट पर कड़ी टक्कर में कांग्रेस के युवा प्रत्याशी जीत दर्ज करेंगे। वहीं, प्रदेश में विधानसभा उप चुनाव की 6 सीटों पर कांग्रेस जीत करेगी।
विज्ञापन

संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed