{"_id":"6241fb42def23b1e630bf8b2","slug":"congress-and-bjp-dont-take-lightly-to-aap-in-himachal-said-kulwant-singh-nahan-news-sml403965488","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप को हल्के में न ले बीजेपी-कांग्रेस, आम आदमी को बड़ा बना देती है पार्टी: कुलवंत सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप को हल्के में न ले बीजेपी-कांग्रेस, आम आदमी को बड़ा बना देती है पार्टी: कुलवंत सिंह
विज्ञापन
नाहन में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते प्रदेश सहप्रभारी कुलवंत सिंह।
- फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। पड़ोसी राज्य पंजाब में शानदार जीत के बाद पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में भी आम आदमी पार्टी सक्रिय हो गई है। सोमवार शाम जिला मुख्यालय नाहन में आम आदमी पार्टी की बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता पार्टी के हिमाचल के सहप्रभारी कुलवंत सिंह ने की। बैठक में सहप्रभारी ने 6 अप्रैल को मंडी में होने वाले आम आदमी पार्टी के रोड शो को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को उचित दिशा निर्देश जारी किए। इस दौरान में मीडिया के एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा व कांग्रेस आम आदमी पार्टी को हल्के में न लें, क्योंकि यह पार्टी आम आदमी को भी बड़ा बना देती है।
उन्होंने कहा कि 8 वर्ष पहले दिल्ली में सरकार बनी और अभी हाल ही में पंजाब में भी पार्टी ने सरकार बनाई। हिमाचल भी कभी पंजाब का ही हिस्सा रहा है। यहां का कल्चरल पंजाब के साथ मिलता जुलता है। उन्होंने कहा कि अब पंजाब का रंग हिमाचल पर भी चढ़ रहा है।
उन्होंने कहा कि भाजपा-कांग्रेस ठीक बोल रही है कि पहले समय में प्रदेश के लोगों के पास कोई विकल्प नहीं था, लेकिन आज प्रदेश की जनता मन बना चुकी है और जिस तरह से लोग प्रतिदिन सैकड़ों व हजारों की संख्या में पार्टी में शामिल हो रहे हैं, इसका जल्द ही भाजपा व कांग्रेस को पता चल जाएगा। इसकी छोटी से झलक 6 अप्रैल को मंडी के रोड शो में देखने को जरूर मिल जाएगी।
विज्ञापन
सहप्रभारी कुलवंत सिंह ने कहा कि यदि पार्टी का मुखिया ठीक है तो किसी की हिम्मत नहीं है कि वह कोई गलत काम कर सके। उन्होंने कहा कि भाजपा व कांग्रेस से आने वाले लोगों को ऐसा नहीं है कि आंखे बंद करके पार्टी में शामिल किया जा रहा हैं, बल्कि पार्टी इस बात का भी विशेष ध्यान रख रही है कि आम आदमी पार्टी में शामिल होने वाले लोगों का चरित्र कैसा है, छवि किस तरह की है और समाजसेवा में किस तरह का योगदान उनका रहा है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी आम आदमी को बड़ा आदमी बना देती है, जिसका उदाहरण दिल्ली व पंजाब में भी सभी ने देखा है।
........