फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   chambers of commarce and petrol diseal

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतें और घटती आपूर्ति गंभीर समस्या : सतीश गोयल

Sun, 24 May 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
chambers of commarce and petrol diseal
हिमाचल चैंंबर ऑफ कॉमर्स पांवटा साहिब इकाई के अध्यक्ष ने मौजूदा हालातों पर जताई चिंता
विज्ञापन

धोगिकरण पर पड़ेगा
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। अमेरिका, इजराइल का ईरान (मिडल ईस्ट) की लड़ाई से विश्व भर में विकट हालात पैदा हुए हैं। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ते पेट्रोल के दाम और घटती आपूर्ति अधिक समस्या बन रही है। बढ़ते तेल के दाम सरकार के नियंत्रण से भी बाहर की बात है।
भारत में लगातार बढ़ते पेट्रोल-डीजल के दामों से महंगाई भी लगातार बढ़ेगी। माल ढुलाई कार्य महंगा होने से प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र की हजारों इकाइयों में भी कई तरह की समस्याएं होंगी। हिमाचल प्रदेश चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज पांवटा इकाई के अध्यक्ष सतीश गोयल ने रविवार को खास बातचीत में ये बात कही।
विज्ञापन


सतीश गोयल ने बताया कि लगातार बढ़ते पेट्रोल डीजल के दाम सरकार के नियंत्रण से बाहर है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ते पेट्रोल डीजल के दाम और घटती सप्लाई अधिक समस्या बनी हैं। बढ़ते पेट्रोल डीजल के दामों से औद्योगिक क्षेत्र भी प्रभावित होगा और ढुलाई का कार्य महंगा होने से कई तरह की समस्याएं खड़ी होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के बीच केंद्र सरकार ने भारत में पेट्रोल और डीजल के दामों को काफी हद तक नियंत्रित किया है। वैश्विक स्तर पर जारी उथल-पुथल के बावजूद बढ़ती कीमतों में बड़ी स्थिरता देखने को भी मिली है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री द्वारा लोगों से कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और विदेशी मुद्रा भंडारण पर बढ़ते दबाव को देखते हुए देशवासियों से पेट्रोल डीजल बचाने की विशेष अपील की है जिसमें सभी को सहयोग देना चाहिए।
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed