फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   bhajan sandhya in nagar koti temple

Sirmour News: ‘जरा देर ठहरो राम तमन्ना यही है अभी...’, भजन पर झूमे लोग

Sun, 06 Oct 2024 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
bhajan sandhya in nagar koti temple
उपमंडल संगड़ाह के माइना गांव में भजनों पर झूमती महिलाएं। संवाद
‘जरा देर ठहरो राम तमन्ना यही है अभी...’, भजन पर झूमे लोग
विज्ञापन

सगड़ाह के माइना गांव में नवरात्रों पर भजन संध्या का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
संगड़ाह (सिरमौर)। उपमंडल संगड़ाह के माइना गांव में नवरात्रों के मौके पर भजन संध्या का आयोजन किया गया। कलाकारों ने मां नगरकोटी मंदिर प्रांगण में सजे मां के दरबार में एक के बाद एक मनमोहक भजन पेश किए।
कलाकार ओमप्रकाश शर्मा ने आए तेरे दरां पे दातिए.., भजन से इस संध्या की शुरुआत की। इसके बाद मुकेश शर्मा ने तेरे दर पे आए हैं गणपति आ जाओ.., भजन से लोगों को झूमने पर विवश कर दिया।
विज्ञापन

लोक गायक जयप्रकाश शर्मा ने पहाड़ी भजन जुगो बे जुगो रा भोला रे शिव तेरा नाम जपणा शुरू किया तो पंडाल में बैठी भक्त मंडली नाटी की थाप नाचने लगी।
इसके बाद जय प्रकाश ने मैया रे दर्शन कर लोणे आज.., तेरे मां आए मंदिरों.., से लोगों का खूब मनोरंजन किया। मेहमान कलाकार कुलानंद शास्त्री ने मेरे उठी कलेजे पीर सखी में वृंदावन जाउंगी.., ना खांदा ना खाने देंदा मां यशोदा तेरा लाडला.., भजन से पूरा माहौल भक्तिमय बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाबू राम शर्मा ने जरा देर ठहरो राम तमन्ना यही है अभी.., कृष्ण दत्त शर्मा ने रात श्याम सपने में आए दहिया पी गए.., ईशा शर्मा ने पकड़ लो हाथ रघुराई नहीं तो डूब जाएंगे.., भजन पेश किए। सुबह मां की आरती के साथ भजन संध्या का समापन हुआ। दिन में कांता देवी, जीतराम, प्रो. रमेश नागर, ओम प्रकाश, सुरेश नागर वैदिक ने सभी भक्तों एवं गांव के लोगों के लिए भंडारे का आयोजन किया।
--संवाद

उपमंडल संगड़ाह के माइना गांव में भजनों पर झूमती महिलाएं। संवाद

उपमंडल संगड़ाह के माइना गांव में भजनों पर झूमती महिलाएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed