फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   bhagwaan parsuram sobhayatra organised in dadhahu sirmaur on monday 2 may 2022

ढोल-नगाड़े और बैंड बाजों की मधुर धुनों पर भगवान श्री परशुराम के जयघोषों से गूंजी ददाहू नगरी

Mon, 02 May 2022 11:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 02 May 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
bhagwaan parsuram sobhayatra organised in  dadhahu sirmaur on  monday 2 may 2022
परशुराम जयंती पर ददाहू बाजार में निकली शोभायात्रा। -संवाद - फोटो : NAHAN
ददाहू (सिरमौर) परशुराम जयंती की पूर्व संध्या पर सोमवार को ददाहू में भगवान श्री परशुराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा शाम चार बजे तहसील प्रांगण से शुरू होकर थाना परिसर, मुख्य बाजार, गिरि पुल, बेडोन, देवशीला, मेला मैदान, रेणु मंच और राम बावड़ी से होते हुए सांझ ढलने से पूर्व रेणुकाजी तीर्थ पहुंची।
विज्ञापन

शोभायात्रा में भगवान श्री परशुराम के प्राचीन और प्रसिद्ध जामू व कटाहा के मंदिरों से लाई गई देव पालकियां सुशोभित रहीं। सर्वप्रथम दोपहर के समय देवताओं को ददाहू के तहसील प्रांगण में लाया गया जहां तहसीलदार चेतन चौहान, एसएचओ रेणुका देवी सिंह नेगी, पंचायत प्रधान पंकज गर्ग, सीईओ दीपराम शर्मा और महिला मंडल की प्रधान नीलम अग्रवाल सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने देवताओं का विधिवत मंत्रोच्चारण के बीच स्वागत किया।
विज्ञापन

शंख, घंटियाल, ढोल-नगाड़े, बैंड बाजों और लोक वाद्य यंत्रों की मधुर ध्वनि के बीच निकाली गई शोभायात्रा के चलते ददाहू नगरी कुछ पल के लिए भगवान परशुराम के जयघोषों से गुंजायमान हो उठी। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने जगह-जगह देवताओं को रोककर उनके दर्शन करके उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। इस बीच श्रद्धालुओं को खुले मन से दर्शन पाने का सौभाग्य भी मिला। स्थानीय व्यापारियों व नव युवक मंडल के सौजन्य से श्रद्धालुओं की सेवा के लिए ददाहू बाजार में ही शरबत, कढ़ी- चावल, छोले, हलवा व पकौड़े आदि विभिन्न खाद्य पदार्थों की छबीले लगाई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोभायात्रा के दौरान महिला मंडल की ओर से आयोजित डांडिया नृत्य श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना रहा। सांझ ढलने से पूर्व शोभायात्रा रेणुकाजी पहुंची, जहां देवताओं को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ प्राचीन देवालय(पुरानी देवठी) में स्थापित किया गया। इस मौके पर अनेकों संत-महात्माओं सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।

भगवान परशुराम जयंती पर ददाहू में शोभायात्रा के दौरान डांडिया नृत्य करतीं युवतियां। संवाद

भगवान परशुराम जयंती पर ददाहू में शोभायात्रा के दौरान डांडिया नृत्य करतीं युवतियां। संवाद- फोटो : NAHAN

परशुराम जयंती पर ददाहू में निकली भगवान परशुराम की शोभायात्रा। -संवाद

परशुराम जयंती पर ददाहू में निकली भगवान परशुराम की शोभायात्रा। -संवाद- फोटो : NAHAN

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed