{"_id":"6b0ac802a7d9767802029581","slug":"bhagvaab-jagnath-yatra-in-ponta-nahan-news-c-177-1-ssml1030-195291-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा पांवटा साहिब, हजारों भक्तों ने खींचा भगवान का पवित्र रथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: जय जगन्नाथ के जयघोष से गूंजा पांवटा साहिब, हजारों भक्तों ने खींचा भगवान का पवित्र रथ
विज्ञापन
शनिवार को पांवटा साहिब में 17वीं वार्षिक भगवान जगन्नाथ की दिव्य ब्रह्मोत्सव यात्रा निकाली गई। स
बद्रीपुर शिव मंदिर से निकली 17वीं वार्षिक दिव्य ब्रह्मोत्सव यात्रा, भजन-कीर्तन और ढोल-नगाड़ों की धुन पर भक्तिरस में डूबे श्रद्धालु
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। गुरु की नगरी पांवटा साहिब शनिवार को भगवान जगन्नाथ के जयघोष से भक्तिमय हो उठी। यह पावन अवसर था 17वीं वार्षिक श्री जगन्नाथ दिव्य ब्रह्मोत्सव रथयात्रा का। हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ के पवित्र रथ की रस्सी खींचकर पुण्य लाभ प्राप्त किया। जय जगन्नाथ, जय श्रीकृष्ण के जयघोष, भजन-कीर्तन और ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच पूरा शहर भक्तिरस में सराबोर नजर आया।
श्री जगन्नाथ सेवा ट्रस्ट पांवटा साहिब के तत्वावधान में आयोजित इस यात्रा का शुभारंभ बद्रीपुर शिव मंदिर से हुआ। मधुबन आश्रम के अध्यक्ष परमानंद दास महाराज विशेष रूप से इस आयोजन में शामिल होने पहुंचे। उनके करकमलों से पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ रथयात्रा का आगाज किया गया। इससे पहले सुबह नौ बजे पाहुंडी विजय, छप्पन भोग और महाआरती का आयोजन हुआ।
रथयात्रा बद्रीपुर शिव मंदिर से शुरू होकर बद्रीपुर चौक, वाई पॉइंट, महाराजा अग्रसेन चौक, मुख्य बाजार और गीता भवन होते हुए बस अड्डे से विश्वकर्मा चौक तक पहुंची। रास्ते भर श्रद्धालु भगवान जगन्नाथ के रथ को रस्से से खींचते हुए आगे बढ़ते रहे। विभिन्न स्थानों पर भक्तों की सेवा के लिए स्टॉल भी लगाए गए थे।
विज्ञापन
यात्रा में श्री जगन्नाथ सेवा ट्रस्ट के सदस्यों के अलावा विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी, हरिनाम संकीर्तन मंडलियां और बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। संकीर्तन मंडली के साथ परमानंद दास महाराज ने भजन और भगवद् प्रवचनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर किया। ढोल-नगाड़ों और भजन-कीर्तन की मधुर धुनों पर श्रद्धालु झूमते हुए यात्रा में आगे बढ़ते रहे।
ट्रस्ट के अध्यक्ष हरविंद्र कुमार और महासचिव नीरज उदवानी ने बताया कि पिछले वर्ष यमुना तट स्थित श्री राधा कृष्ण हनुमान मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भगवान जगन्नाथ की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष 17वीं वार्षिक दिव्य ब्रह्मोत्सव यात्रा का आयोजन किया गया।
उन्होंने बताया कि धार्मिक मान्यता के अनुसार भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के दौरान पवित्र रथ की रस्सी खींचने से भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इसी आस्था के चलते हजारों श्रद्धालुओं ने रथ की रस्सी खींचने का सौभाग्य प्राप्त किया। इस दौरान आयोजन समिति के पदाधिकारियों सहित शहर के कई गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।-- --
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। गुरु की नगरी पांवटा साहिब शनिवार को भगवान जगन्नाथ के जयघोष से भक्तिमय हो उठी। यह पावन अवसर था 17वीं वार्षिक श्री जगन्नाथ दिव्य ब्रह्मोत्सव रथयात्रा का। हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान जगन्नाथ के पवित्र रथ की रस्सी खींचकर पुण्य लाभ प्राप्त किया। जय जगन्नाथ, जय श्रीकृष्ण के जयघोष, भजन-कीर्तन और ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच पूरा शहर भक्तिरस में सराबोर नजर आया।
श्री जगन्नाथ सेवा ट्रस्ट पांवटा साहिब के तत्वावधान में आयोजित इस यात्रा का शुभारंभ बद्रीपुर शिव मंदिर से हुआ। मधुबन आश्रम के अध्यक्ष परमानंद दास महाराज विशेष रूप से इस आयोजन में शामिल होने पहुंचे। उनके करकमलों से पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ रथयात्रा का आगाज किया गया। इससे पहले सुबह नौ बजे पाहुंडी विजय, छप्पन भोग और महाआरती का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
रथयात्रा बद्रीपुर शिव मंदिर से शुरू होकर बद्रीपुर चौक, वाई पॉइंट, महाराजा अग्रसेन चौक, मुख्य बाजार और गीता भवन होते हुए बस अड्डे से विश्वकर्मा चौक तक पहुंची। रास्ते भर श्रद्धालु भगवान जगन्नाथ के रथ को रस्से से खींचते हुए आगे बढ़ते रहे। विभिन्न स्थानों पर भक्तों की सेवा के लिए स्टॉल भी लगाए गए थे।
विज्ञापन
यात्रा में श्री जगन्नाथ सेवा ट्रस्ट के सदस्यों के अलावा विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी, हरिनाम संकीर्तन मंडलियां और बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। संकीर्तन मंडली के साथ परमानंद दास महाराज ने भजन और भगवद् प्रवचनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर किया। ढोल-नगाड़ों और भजन-कीर्तन की मधुर धुनों पर श्रद्धालु झूमते हुए यात्रा में आगे बढ़ते रहे।
ट्रस्ट के अध्यक्ष हरविंद्र कुमार और महासचिव नीरज उदवानी ने बताया कि पिछले वर्ष यमुना तट स्थित श्री राधा कृष्ण हनुमान मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भगवान जगन्नाथ की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी। इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष 17वीं वार्षिक दिव्य ब्रह्मोत्सव यात्रा का आयोजन किया गया।
उन्होंने बताया कि धार्मिक मान्यता के अनुसार भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा के दौरान पवित्र रथ की रस्सी खींचने से भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इसी आस्था के चलते हजारों श्रद्धालुओं ने रथ की रस्सी खींचने का सौभाग्य प्राप्त किया। इस दौरान आयोजन समिति के पदाधिकारियों सहित शहर के कई गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।