फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   all india saini samaj meeting

प्रदेश सरकार से सैनी कल्याण बोर्ड गठन का मुद्दा उठाएंगे : अनिल सैनी

Sun, 06 Oct 2024 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2024 11:58 PM IST
विज्ञापन
all india saini samaj meeting
आल इंडिया सैनी सेवा समाज पांवटा साहिब ब्लॉक की बैठक मेंभाग लेते सदस्य: संवाद
प्रदेश सरकार से सैनी कल्याण बोर्ड गठन का मुद्दा उठाएंगे : अनिल सैनी
विज्ञापन

कहा, प्रदेश, जिला और ब्लाॅक स्तरीय सैनी समाज इकाइयों का शीघ्र गठन
ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज पांवटा साहिब ब्लॉक की बैठक आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज पांवटा साहिब ब्लॉक की रविवार को बद्रीपुर शिव मंदिर धर्मशाला में बैठक आयोजित हुई। ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सैनी ने बैठक की अध्यक्षता की। इस दौरान सैनी समाज हिमाचल सरकार से सैनी कल्याण बोर्ड का अलग से गठन करने की मांग को प्रमुखता से उठाया। प्रदेश, जिला और ब्लॉक स्तर पर सैनी सेवा समाज इकाइयों का शीघ्र ही गठन कर दिया जाएगा।
इस अवसर पर ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सैनी ने कहा कि शीघ्र ही प्रदेश स्तरीय कार्यकारिणी, जिला स्तरीय कार्यकारिणी और ब्लाॅक स्तरीय कार्यकारिणी का गठन कर दिया जाएगा। सैनी समाज हिमाचल सरकार से सैनी कल्याण बोर्ड का अलग से गठन करने की अपील करेगा। सैनी समाज की प्रदेश कार्यकारिणी की ओर से हर साल मेरिट में आने वाले बच्चों को सम्मानित किया जाएगा। समाज में गरीब परिवार के बच्चों की पढ़ाई के लिए हरसंभव सहायता की जाएगी।
विज्ञापन

इस अवसर पर बच्चों को नशे से दूर रहने के लिए आगाह किया गया। कार्यक्रम के दौरान मंच का संचालन सुरेश सैनी व कुलदीप सैनी की ओर से किया गया।

सैनी समाज के कार्यक्रम के दौरान सरदार भूपेंद्र सिंह सैनी, कुलदीप सिंह सैनी, रवि सैनी, सुरेश सैनी, विनोद सैनी, पार्षद राजरानी सैनी, पार्षद ममता सैनी, मनजिंद्र सिंह बिक्का, किशोरी लाल सैनी, परमजीत सिंह बंगा ने अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर गुरनाम सिंह बंगा, अविनाश सैनी, परमिंदर सैनी, चमन सैनी, हाकम सिंह सैनी, गुरुबख्श सिंह सैनी, इकबाल सिंह सैनी, उषा सैनी, वर्षा सैनी, नीतू सैनी, जसबीर सैनी, रुपिंद्र सैनी, विमल सैनी, गुरदियाल सैनी, सुरजीत सैनी, गुरचरण सैनी, हंसराज सैनी, शमशेर सैनी, गुरमीत सैनी, कविता सैनी, भूपेंद्र सैनी, परमजीत कौर, प्रदीप कौर, जगत सैनी, पवन सैनी, आशीष सैनी, विरेंद्र सैनी, देवराज सैनी, गरीब दास सैनी और काका राम सैनी आदि मौजूद रहे।
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed