फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   admission start in sirmour distt

Sirmour News: जिले के स्कूलों में आज से दाखिले शुरू

Thu, 04 Apr 2024 11:19 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Apr 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
admission start in sirmour distt
15 अप्रैल के बाद देनी होगी लेट फीस, कक्षाएं भी शुरू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। जिले के 1500 स्कूलों में शुक्रवार से दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, जो 15 अप्रैल तक चलेगी। इसके बाद दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों को प्रतिदिन दस रुपये के हिसाब से लेट फीस देनी होगी। अवकाश के बाद शुक्रवार को स्कूलों में दाखिले के साथ नियमित कक्षाएं भी शुरू हो जाएंगी। दाखिलों को लेकर शिक्षा विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्रारंभिक स्तर पर शिक्षक भी स्कूलों में छात्रों की संख्या बढ़ाने के लिए प्रयास करेंगे ताकि सभी बच्चों को शिक्षा मिल सके। शिक्षकों के साथ-साथ स्कूल प्रबंधन समिति भी बच्चों को स्कूलों तक लाने के लिए विशेष प्रयास करेगी।
आंगनबाड़ी केंद्रों में छह वर्ष की आयु पूरी कर चुके बच्चों को स्कूल तक पहुंचाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। इसके अलावा जो छात्र पास हुए हैं उनका दाखिला सुनिश्चित करने के लिए भी प्रयास किए जाएंगे। शिक्षा विभाग ने स्कूल प्रशासन को अभिभावक की काउंसलिंग करने के भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

उच्च शिक्षा उपनिदेशक अजीत सिंह चौहान ने बताया कि शुक्रवार से स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया हो जाएगी। स्कूलों में एनरोलमेंट बढ़ाने का विशेष प्रयास रहेगा। इसके लिए शिक्षक और अभिभावक संयुक्त रूप से प्रयास भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed