{"_id":"66e57d319ca18d4bc202246b","slug":"abvp-nahan-unit-election-nahan-news-c-177-1-ssml1028-132411-2024-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: एबीवीपी की नाहन इकाई ने कमल अध्यक्ष और निखिल को चुना सचिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: एबीवीपी की नाहन इकाई ने कमल अध्यक्ष और निखिल को चुना सचिव
विज्ञापन
नाहन में नवनियुक्त एबीवीपी कार्यकारिणी के पदाधिकारी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सचित्र--
एबीवीपी की नाहन इकाई में कमल अध्यक्ष और निखिल सचिव बने
प्रदेश सह मंत्री मनीष बिरसांटा ने छात्र हित में कार्य करने को किया प्रेरित
संवाद न्यूज एजेंंसी
नाहन (सिरमौर)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) नाहन इकाई की शनिवार को हुई बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें कमल को सर्वसम्मति से अध्यक्ष और निखिल को सचिव नियुक्त किया गया।
कार्यकारिणी के गठन को लेकर हुई प्रक्रिया में विभाग संगठन मंत्री अंकुश जिंटा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। चुनाव अधिकारी की भूमिका अंशुल शर्मा ने निभाई। इस मौके पर 60 कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपे गए।
इसमें नीरज शर्मा, सुरजन सिंह, शीतल ठाकुर, मनु ठाकुर और पल्लवी ठाकुर को उपाध्यक्ष बनाया गया। सुहानी नेगी, पवन, दिशांत, शिवम व आदित्य को सह सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन
प्रदेश सह मंत्री मनीष बिरसांटा ने नवगठित कार्यकारिणी को बधाई देते हुए छात्रों के हित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया। मनीष ने अपने संबोधन में कहा कि एबीवीपी हमेशा से छात्रहित के मुद्दों को प्राथमिकता देता आया है और आगे भी इसी प्रतिबद्धता के साथ संगठन काम करेगा।
उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य सिर्फ छात्रों की समस्याओं को उजागर करना नहीं, बल्कि उन्हें उचित समाधान दिलाने में भी अपनी भूमिका निभाना है। अंकुश जिंटा ने अपने संबोधन में संगठन की स्थापना से लेकर अब तक की उपलब्धियों का वर्णन किया।
-- -संवाद