फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   abvp membership abhiyaan and workshop in renuka ji

Sirmour News: एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने 100 प्रतिशत सदस्यता सुनिश्चित करने का लिया संकल्प

Sat, 09 Aug 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
abvp membership abhiyaan and workshop in renuka ji
रेणुका जी में कार्यशाला के दौरान महाविद्यालय सदस्यता अभियान का पोस्टर जारी करते एबीवीपी के पदाध
सचित्र--
विज्ञापन

एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने 100 प्रतिशत सदस्यता सुनिश्चित करने का लिया संकल्प
श्री रेणुका जी में एबीवीपी की जिला स्तरीय महाविद्यालय कार्यशाला आयोजित
सदस्यता अभियान की रणनीति और संगठनात्मक मजबूती पर हुई चर्चा-परिचर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन(सिरमौर)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला सिरमौर की जिला स्तरीय महाविद्यालय सदस्यता कार्यशाला श्री रेणुका जी में आयोजित हुई। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न महाविद्यालयों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यशाला के दौरान विभाग संयोजक अभि ठाकुर विशेष रूप से मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद का सदस्य बनना केवल एक संगठन से जुड़ना नहीं है, बल्कि यह देश और समाज के प्रति आजीवन समर्पण का संकल्प है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वह राष्ट्र निर्माण के पथ पर दृढ़ता और निष्ठा के साथ आगे बढ़ें।
विज्ञापन

जिला संगठन मंत्री सचिन सपटा ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए विद्यार्थी परिषद के महत्व को विस्तार से समझाया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार विद्यार्थी परिषद सदैव से ही विद्यार्थियों के अधिकारों और समस्याओं के समाधान के लिए संघर्षरत रही है। कार्यशाला का संचालन जिला संयोजक वंश भंडारी और जिला संगठन मंत्री सचिन सपटा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यशाला के दौरान सदस्यता अभियान की रणनीति, संगठनात्मक मजबूती और आगामी गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं को यह मार्गदर्शन भी दिया गया कि किस प्रकार अधिक से अधिक सदस्यता ली जाए, नए विद्यार्थियों को अपने विचारों से जोड़ा जाए और उन्हें परिषद के संघर्ष एवं विद्यार्थियों के लिए किए गए आंदोलनों की जानकारी दी जाए, ताकि वह परिषद की विचारधारा से प्रेरित होकर जुड़ें।
जिला संयोजक वंश भंडारी ने बताया कि महाविद्यालय सदस्यता अभियान 11 अगस्त से 27 अगस्त तक चलेगा, जिसमें 19 अगस्त को अधिकतम सदस्यता दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर विद्यालय सदस्यता अभियान का पोस्टर भी जारी किया गया, जिसे सभी कार्यकर्ताओं द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में व्यापक प्रचार के लिए ले जाने का संकल्प लिया गया।

वंश भंडारी ने कहा कि इस वर्ष सदस्यता अभियान के दौरान अधिक से अधिक छात्रों को परिषद से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। इस मौके पर प्रत्येक महाविद्यालय में 100 प्रतिशत सदस्यता सुनिश्चित करने का संकल्प भी लिया गया। सभी ने छात्र हितों के लिए लड़ाई लड़ने का भी संकल्प ग्रहण किया।
----संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed