फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   माजरा पुलिस ने किया हमलावर गिरफ्तार

माजरा पुलिस ने किया हमलावर गिरफ्तार

Fri, 10 Oct 2014 05:34 AM IST
Sirmour
Sirmour Updated Fri, 10 Oct 2014 05:34 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। माजरा पुलिस ने मारपीट और तेजधार हथियार से हमला करने का आरोपी गिरफ्तार कर लिया है। विजयदशमी के दिन लगे मेले में झगड़ा हुआ था, जिसमें दो युवक घायल हो गए। तब से आरोपी फरार बताया जा रहा था। गिरफ्तार आरोपी वीरवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
बता दें कि माजरा के मैलियों गांव निवासी अब्बास और इमरान खान ने शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसमें कहा गया कि विजयदशमी मेला देखने माजरा मैदान पहुंचे। इस दौरान खारा गांव के हरदेव और एक अन्य व्यक्ति ने मारपीट की। मारपीट के साथ तेजधार हथियार से वार करने का आरोप लगाया गया, जिसमें अब्बास व ईमरान को पीठ और हाथ में चोटें आई थीं। दोनों का नाहन से मेडिकल करवाया गया। हमले के बाद आरोपी फरार हो गया। तब से माजरा पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। बुधवार को माजरा चौकी प्रभारी मुकेश शर्मा की टीम ने आरोपी गिरफ्तार कर लिया है। हमले के आरोपी खारा निवासी हरदेव को अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

उधर, डीएसपी पांवटा योगेश रोल्टा ने पुष्टि की है। डीएसपी ने कहा कि माजरा मेले के दौरान हमला करने वाले आरोपी हरदेव को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पांवटा अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed