{"_id":"6ae5dda8bae4bdfba407fda1","slug":"apmc-meeting-in-ponta-nahan-news-c-177-1-ssml1030-193012-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: धान खरीद को सुचारु बनाने क लिए अध्यक्ष सीताराम शर्मा ने दिए दिशा-निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: धान खरीद को सुचारु बनाने क लिए अध्यक्ष सीताराम शर्मा ने दिए दिशा-निर्देश
विज्ञापन
कृषि मंडी समिति सिरमौर पांवटा साहिब की त्रैमासिक बैठक में भाग लेते अध्यक्ष, सरकारी व गैर सरकारी
कृषि उपज मंडी समिति सिरमौर की बैठक में मांगों और समस्याओं पर चर्चा
कहा, किसानों से सम्मानजनक व्यवहार और समस्याओं का उचित निपटारा किया जाए
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। कृषि उपज मंडी समिति (एपीएमसी) सिरमौर की त्रैमासिक बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता मंडी समिति के अध्यक्ष सीताराम शर्मा ने की। बैठक में किसानों-बागवानों की सुविधाओं और आगामी धान की खरीद को पूरी तरह सुचारु रूप से चलाने पर विशेष रूप से चर्चा हुई। धान को बिक्री के लिए मंडी पहुंचने वाले किसानों से सम्मानजनक व्यवहार किया जाए और उनकी समस्याओं का मौके पर ही निपटारा करने का प्रयास किया जाए।
बैठक में चर्चा के बाद एपीएमसी के अध्यक्ष सीताराम शर्मा और कृषि उपज मंडी समिति सिरमौर पांवटा साहिब सचिव अक्षित शर्मा ने कहा कि किसान-बागवानों के लिए बेहतर व्यवस्थाएं की जा रही है। धान खरीद केंद्र के लिए तिरपालों की व्यवस्था करना, मौसम के बदलाव और बारिश से धान को बचाने के लिए पर्याप्त संख्या में तिरपालों का इंतजाम किया जाएगा। धान फसल के रख-रखाव और भंडारण को व्यवस्थित करने के लिए क्रेटों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। किसानों की फसल की सफाई के लिए मंडी में झरनों (छलनों) की उचित व्यवस्था होगी।
बैठक में इस बात पर चर्चा की गई कि धान खरीद के दौरान किसानों को किसी भी तरह की परेशानी न हो और पूरी प्रक्रिया बिना किसी रुकावट के चलती रहे। किसान कल्याण और मंडी में मूलभूत सुविधाएं जुटाने को लेकर अध्यक्ष ने बैठक में सचिव समेत अन्य अधिकारियों को जरूरी हिदायत दी कि मंडी में आने वाले अन्नदाताओं की सुविधाओं का पूरा ख्याल रखा जाए। इसमें मंडी परिसर में किसानों के लिए साफ और ठंडे पानी की उचित व्यवस्था, मंडी में आने वाले सभी किसानों के साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाए और उनकी समस्याओं का मौके पर ही निपटारा हो।
विज्ञापन
बैठक में कृषि उपज मंडी समिति सिरमौर पांवटा साहिब सचिव अक्षित शर्मा, सरकारी सदस्यों में एसएमएस कृषि विभाग, पांवटा किसान भवन रश्मि भटनागर, एसएमएस बागवानी अमित कुमार बख्शी, पशुपालन विभाग से डॉ. अमित महाजन तथा गैर-सरकारी मंडी समिति सदस्यों में शशि कपूर, संजय कुमार, जय प्रकाश, विजय दीप जंग और नरेश ठाकुर आदि मौजूद रहे।-- -- -- --
विज्ञापन
कहा, किसानों से सम्मानजनक व्यवहार और समस्याओं का उचित निपटारा किया जाए
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। कृषि उपज मंडी समिति (एपीएमसी) सिरमौर की त्रैमासिक बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता मंडी समिति के अध्यक्ष सीताराम शर्मा ने की। बैठक में किसानों-बागवानों की सुविधाओं और आगामी धान की खरीद को पूरी तरह सुचारु रूप से चलाने पर विशेष रूप से चर्चा हुई। धान को बिक्री के लिए मंडी पहुंचने वाले किसानों से सम्मानजनक व्यवहार किया जाए और उनकी समस्याओं का मौके पर ही निपटारा करने का प्रयास किया जाए।
बैठक में चर्चा के बाद एपीएमसी के अध्यक्ष सीताराम शर्मा और कृषि उपज मंडी समिति सिरमौर पांवटा साहिब सचिव अक्षित शर्मा ने कहा कि किसान-बागवानों के लिए बेहतर व्यवस्थाएं की जा रही है। धान खरीद केंद्र के लिए तिरपालों की व्यवस्था करना, मौसम के बदलाव और बारिश से धान को बचाने के लिए पर्याप्त संख्या में तिरपालों का इंतजाम किया जाएगा। धान फसल के रख-रखाव और भंडारण को व्यवस्थित करने के लिए क्रेटों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी। किसानों की फसल की सफाई के लिए मंडी में झरनों (छलनों) की उचित व्यवस्था होगी।
विज्ञापन
बैठक में इस बात पर चर्चा की गई कि धान खरीद के दौरान किसानों को किसी भी तरह की परेशानी न हो और पूरी प्रक्रिया बिना किसी रुकावट के चलती रहे। किसान कल्याण और मंडी में मूलभूत सुविधाएं जुटाने को लेकर अध्यक्ष ने बैठक में सचिव समेत अन्य अधिकारियों को जरूरी हिदायत दी कि मंडी में आने वाले अन्नदाताओं की सुविधाओं का पूरा ख्याल रखा जाए। इसमें मंडी परिसर में किसानों के लिए साफ और ठंडे पानी की उचित व्यवस्था, मंडी में आने वाले सभी किसानों के साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाए और उनकी समस्याओं का मौके पर ही निपटारा हो।
विज्ञापन
बैठक में कृषि उपज मंडी समिति सिरमौर पांवटा साहिब सचिव अक्षित शर्मा, सरकारी सदस्यों में एसएमएस कृषि विभाग, पांवटा किसान भवन रश्मि भटनागर, एसएमएस बागवानी अमित कुमार बख्शी, पशुपालन विभाग से डॉ. अमित महाजन तथा गैर-सरकारी मंडी समिति सदस्यों में शशि कपूर, संजय कुमार, जय प्रकाश, विजय दीप जंग और नरेश ठाकुर आदि मौजूद रहे।