{"_id":"6ae5ec036ed0abb86e0db6c5","slug":"industy-workshop-in-ponta-nahan-news-c-177-1-ssml1030-193022-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: उद्यमियों को एआई, उत्पादों की गुणवत्ता के प्रति किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: उद्यमियों को एआई, उत्पादों की गुणवत्ता के प्रति किया जागरूक
विज्ञापन
हिमाचल चैंबर ऑफ कॉमर्स पांवटा साहिब इकाई के गोंदपुर सभागार में रैंप प्रोजेक्ट पर कार्यशाला में
हिमाचल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की पांवटा इकाई के गोंदपुर सभागार में रैंप योजना के तहत कार्यशाला आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। गोंदपुर स्थित हिमाचल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की पांवटा साहिब इकाई के सभागार में रैंप योजना के अंतर्गत एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) से जुड़े उद्यमियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के उपयोग, उत्पादों की गुणवत्ता में सुधार, बाजार की मांग के अनुरूप उत्पादन और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के बारे में जानकारी दी गई।
कार्यशाला में मुख्यातिथि के रूप में एकल खिड़की (सिंगल विंडो) के सदस्य सचिव नरेंद्र कुमार उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की पांवटा इकाई के अध्यक्ष सतीश गोयल ने की। कार्यक्रम में एमएसएमई के लाभार्थियों, उद्यमियों और विभिन्न बैंकों के समन्वयकों ने भाग लिया।
इस दौरान आईपीओ बालमुकुंद अग्रवाल, काका राम शर्मा, मातवर ठाकुर, प्रदीप शर्मा, रितेश कुमार और रवि वर्मा ने उद्यमियों के साथ विभिन्न विषयों पर जानकारी साझा की। उन्होंने उत्पादों की गुणवत्ता बेहतर बनाने, बाजार की जरूरतों के अनुसार उत्पादन करने और सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। कार्यशाला में एआई के व्यावसायिक उपयोग, जेम पोर्टल, बैंकिंग संस्थानों और डाक विभाग की भूमिका पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन
कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य स्थानीय उद्यमियों को उत्पादन एवं विपणन प्रक्रिया, जरूरी औपचारिकताओं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में उपलब्ध संभावनाओं और निर्यात को बढ़ावा देने वाली विभिन्न योजनाओं से अवगत करवाना रहा। सतीश गोयल ने कहा कि इस तरह के आयोजन एमएसएमई क्षेत्र को सशक्त बनाने के साथ स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।-- -
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। गोंदपुर स्थित हिमाचल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की पांवटा साहिब इकाई के सभागार में रैंप योजना के अंतर्गत एक दिवसीय जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) से जुड़े उद्यमियों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के उपयोग, उत्पादों की गुणवत्ता में सुधार, बाजार की मांग के अनुरूप उत्पादन और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के बारे में जानकारी दी गई।
कार्यशाला में मुख्यातिथि के रूप में एकल खिड़की (सिंगल विंडो) के सदस्य सचिव नरेंद्र कुमार उपस्थित रहे, जबकि अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की पांवटा इकाई के अध्यक्ष सतीश गोयल ने की। कार्यक्रम में एमएसएमई के लाभार्थियों, उद्यमियों और विभिन्न बैंकों के समन्वयकों ने भाग लिया।
विज्ञापन
इस दौरान आईपीओ बालमुकुंद अग्रवाल, काका राम शर्मा, मातवर ठाकुर, प्रदीप शर्मा, रितेश कुमार और रवि वर्मा ने उद्यमियों के साथ विभिन्न विषयों पर जानकारी साझा की। उन्होंने उत्पादों की गुणवत्ता बेहतर बनाने, बाजार की जरूरतों के अनुसार उत्पादन करने और सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। कार्यशाला में एआई के व्यावसायिक उपयोग, जेम पोर्टल, बैंकिंग संस्थानों और डाक विभाग की भूमिका पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन
कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य स्थानीय उद्यमियों को उत्पादन एवं विपणन प्रक्रिया, जरूरी औपचारिकताओं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में उपलब्ध संभावनाओं और निर्यात को बढ़ावा देने वाली विभिन्न योजनाओं से अवगत करवाना रहा। सतीश गोयल ने कहा कि इस तरह के आयोजन एमएसएमई क्षेत्र को सशक्त बनाने के साथ स्थानीय उत्पादों को राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।