Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   nagar parisad nahan employees salary issues

Sirmour News: ईओ की कुर्सी खाली, नगर परिषद कर्मियों की इस बार फीकी हो सकती है दिवाली

Sun, 01 Nov 2026 12:58 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
nagar parisad nahan employees salary issues
नगर परिषद नाहन के कर्मी ईओ का पद रिक्त होने के बाद वेतन की चिंता को लेकर मांग उठाते हुए। संवाद
15 दिन से कार्यकारी अधिकारी का पद रिक्त, नवंबर की वेतन पर मंडराया संकट
विज्ञापन


-पहले बीमारी के चलते लंबी छुट्टी पर रहे ईओ, अब तबादले के बाद पद खाली; कर्मचारियों ने सरकार से मांगी जल्द नियुक्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। नगर परिषद नाहन में कार्यकारी अधिकारी (ईओ) की कुर्सी खाली होने से कर्मचारियों की दिवाली फीकी पड़ने की आशंका बढ़ गई है। करीब 15 दिनों से ईओ की तैनाती नहीं होने के कारण कर्मचारियों को नवंबर माह का वेतन समय पर मिलने की चिंता सताने लगी है।
गौर करने वाली बात यह है कि इससे पहले भी ईओ बीमारी के चलते लंबी छुट्टी पर रहे और अब उनका तबादला होने के बाद पद रिक्त हो गया है। त्योहार सिर पर हैं और एक नवंबर को रविवार का अवकाश होने के चलते कर्मचारियों की बेचैनी और बढ़ गई है। शनिवार को नगर परिषद के कर्मचारी प्रांगण में एकत्रित हुए और अध्यक्ष उपमा धीमान के समक्ष अपनी समस्या रखते हुए समय पर वेतन जारी करवाने की मांग उठाई।
विज्ञापन

----------
वेतन पर निर्भर कर्मचारियों को सता रही चिंता
नगर परिषद कर्मचारी यूनियन के उपाध्यक्ष गुरविंद्र सिंह ने कहा कि ईओ का पद खाली होने से वेतन जारी करने सहित परिषद के अन्य कामकाज भी प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों का पूरा परिवार उनकी मासिक वेतन पर निर्भर है। त्योहारों के समय घर की जरूरतों और खर्चों के बीच वेतन में देरी उनके लिए बड़ी परेशानी बन सकती है। एक नवंबर को रविवार का अवकाश है और इसके बाद त्योहारों का सीजन शुरू हो जाएगा। ऐसे में यदि जल्द ईओ की तैनाती नहीं हुई तो कर्मचारियों को आर्थिक मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
सरकार और विधायक से जल्द नियुक्ति की गुहार
गुरविंद्र सिंह सहित अमर प्रकाश, देश राज, सोम प्रकाश, माया राम, राकेश कुमार, कश्मीर चंद और बानू राम आदि ने प्रदेश सरकार, स्थानीय विधायक अजय सोलंकी और नगर परिषद अध्यक्ष से मांग की कि ईओ के रिक्त पद को जल्द भरा जाए, ताकि कर्मचारियों को समय पर वेतन मिल सके और नगर परिषद के लंबित कामकाज भी दोबारा गति पकड़ सकें। कर्मचारियों का कहना है कि वेतन को लेकर बनी अनिश्चितता के बीच त्योहार की तैयारियां करना भी मुश्किल हो रहा है।

--
जल्द होगी ईओ की तैनाती : नगर परिषद अध्यक्ष
उधर, नगर परिषद अध्यक्ष उपमा धीमान ने बताया कि अक्तूबर माह में कार्यकारी अधिकारी का तबादला होने के बाद यह पद रिक्त हुआ है। इस बारे में मुख्यमंत्री, स्थानीय विधायक अजय सोलंकी और संबंधित विभाग को लिखित रूप से अवगत करवाकर जल्द नियुक्ति की मांग की गई है। उन्होंने कर्मचारियों को आश्वस्त किया कि उनका वेतन और अन्य कामकाज प्रभावित नहीं होने दिए जाएंगे। रिक्त पद पर जल्द तैनाती करवाने के प्रयास किए जा रहे हैं।---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed