फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   haripur dhaar school annual function

Sirmour News: हरिपुरधार स्कूल के वार्षिक समारोह में मेधावी विद्यार्थी सम्मानित

Sun, 01 Nov 2026 12:48 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
haripur dhaar school annual function
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हरिपुरधार में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के
अतिरिक्त निदेशक बीआर शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत, विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरिपुरधार (सिरमौर)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हरिपुरधार में शनिवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समारोह में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस दौरान शैक्षणिक, खेलकूद और पाठ्येतर गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
समारोह में हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग के अतिरिक्त निदेशक बीआर शर्मा (एचपीएएस) ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। मां भंगायणी मंदिर समिति के सदस्य, हरिपुरधार व्यापार मंडल के पदाधिकारी और नायब तहसीलदार भावना शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना और दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद विद्यालय के प्रधानाचार्य बीरि सिंह ने वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक उपलब्धियों और वर्षभर आयोजित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी अतिथियों एवं अभिभावकों के साथ साझा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दौरान विद्यार्थियों ने पारंपरिक हिमाचली नाटी, लोकगीत, समूह नृत्य और लघु नाटिकाएं प्रस्तुत कीं। विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों को उपस्थित दर्शकों ने खूब सराहा। इसके बाद मुख्य अतिथि ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
मुख्यातिथि बीआर शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों में भाग लेना भी उनके सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, मेहनत और समर्पण के साथ जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

समारोह में स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्यों, अभिभावकों और क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने भी भाग लिया। अंत में प्रधानाचार्य बीरि सिंह और विद्यालय के समस्त स्टाफ ने मुख्यातिथि, विशिष्ट अतिथियों और उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।----

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हरिपुरधार में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हरिपुरधार में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed