{"_id":"27807","slug":"Sirmour-27807-134","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुलग के आधा दर्जन गांव अंधेरे में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुलग के आधा दर्जन गांव अंधेरे में
Sirmour
Updated Mon, 23 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रोनहाट (सिरमौर)। कुपवी क्षेत्र की कुलग पंचायत के दुपट्टा, ऊंचा गढ़, टिक्कर, नौहरा और बलयाड़ी गांव में पांच दिन से बिजली की आपूर्ति बाधित है। ऐसे में यहां के करीब 80 परिवारों को अंधेरे से जूझना पड़ रहा है। इस कारण ग्रामीणों में विद्युत विभाग के प्रति भारी आक्रोश है।
कुलग पंचायत की प्रधान नीलम शर्मा सहित ग्रामीण सही राम, मस्त राम, दिनेश ठाकुर, जगत सिंह, हीरा सिंह, प्रकाश रमेश और प्रेम दत्त ने बताया कि यहां पर पांच दिन से बिजली न होने के कारण ग्रामीणों को मोमबत्ती और तेल के दीये जलाने पड़ रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि विद्युत विभाग को सूचित करने के बावजूद आपूर्ति बहाल नहीं की गई। ऐसे में विभाग की लापरवाही ग्रामीणों पर भारी पड़ रही है।
ग्रामीणों ने बताया सबसे ज्यादा दिक्कत स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को हो रही है। बच्चे बिजली के अभाव में पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं। साथ ही उनके बिजली से चलने वाले उपकरण भी शोपीस बने हुए हैं। ग्रामीणों ने विभाग से शीघ्र विद्युत आपूर्ति सुचारु करने की मांग की है।
विज्ञापन
उधर, इस संबंध में विद्युत मंडल चौपाल के सहायक अभियंता केवी शर्मा ने बताया कि इस बारे में विद्युत उपमंडल कुपवी में तैनात क्लर्क हरी राम शर्मा को सूचित कर दिया गया है। सोमवार तक समस्या को बहाल कर दिया जाएगा।