फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   नाहन में धूमधाम से मनाया गुरु गोबिंद सिंह जी का प्रकटोत्सव

नाहन में धूमधाम से मनाया गुरु गोबिंद सिंह जी का प्रकटोत्सव

Sun, 13 Jan 2019 09:22 PM IST
rajeshwar  gautam rajeshwar gautam
Updated Sun, 13 Jan 2019 09:22 PM IST
विज्ञापन
नाहन में धूमधाम से मनाया गुरु गोबिंद सिंह जी का प्रकटोत्सव
नाहन (सिरमौर)। फूलों से सजी गुरु ग्रंथ साहिब की सवारी..। हाथ में खुली कृपाण लेकर आगे चलते पंज प्यारे और अपने हैरतअंगेज करतबों से सबको अचंभित करता गतका दल। गुरुभक्ति से सराबोर हुआ शहर का परिवेश। रविवार को गुरु गोविंद सिंह जी के प्रकटोत्सव पर नाहन में भव्य नजारा देखने को मिला। गुरुद्वारा श्री देशमेश अस्थान साहिब से निकाले गए नगर कीर्तन में भारी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ी। इस दौरान जगह-जगह दर्शन करने के लिए संगतों की भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन

दोपहर बाद गुरुद्वारा साहिब से नगर कीर्तन शुरू हुआ। भक्तों ने उन पर फूलों की वर्षा कर गुरु का सजदा कर अपनी खुशहाली की दुआ मांगी। पारंपरिक परिधान से सुसज्जित पंज प्यारे हाथों में कृपाण लेकर पालकी के आगे चल रहे थे। गतका दल चौराहों पर अपनी युद्धकला का जौहर दिखाते रहे। नगर कीर्तन गुन्नू घाट, माल रोड से होते हुए पुन: गुरुद्वारा साहिब में संपन्न हुआ। इस दौरान बालकों का करतब भी आकर्षण का केंद्र रहा। जगह-जगह लंगर लगाकर लोगों ने सेवा की। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल भी शरीक हुए। नगर कीर्तन से पूर्व गुरुद्वारा साहिब में शबद कीर्तन का आयोजन हुआ। रागी जत्थे ने शबद कीर्तन से माहौल भक्तिय बना दिया।
विज्ञापन

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने संगतों को गुरु पर्व की शुभकामनाएं देते हुए गुरु महाराज के नाहन आगमन की यादों को ताजा किया। वहीं, गुरुद्वारा दर्शन अस्थान नाहन प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष अमृत सिंह शाह ने बताया कि गुरु पर्व के मौके पर सुबह से ही गुरुद्वारे में हजारों की तादाद में संगतों का आना जारी है। इसके साथ ही अटूट लंगर का भी आयोजन किया गया। गुरुद्वारे में गुरबाणी से संगत को निहाल किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed