{"_id":"5b96ad23867a557fe05984a6","slug":"91536601379-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षत्रिय समाज एकजुट हो निभाए सामाजिक दायित्व : रूमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षत्रिय समाज एकजुट हो निभाए सामाजिक दायित्व : रूमित
Updated Mon, 10 Sep 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
राजपूत समाज को एकजुट करने पर मंथन
क्षत्रिय महासभा ने नारग में किया सम्मेलन
बैठक में समस्याओं पर भी की गई चर्चा
अमर उजाला ब्यूरो
नाहन (सिरमौर)। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा जिला सिरमौर की बैठक नारग क्षेत्र में जिला महासचिव रघुवीर पंवर की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान युवा राजपूत नेता रूमित सिंह ठाकुर मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहे। जबकि, राज्य उपाध्यक्ष आशीष ठाकुर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में राजपूत समाज को एकजुट करने पर चर्चा की गई। इस दौरान समस्याओं पर मंथन किया गया। रूमित ठाकुर ने बैठक में मौजूद युवाओं से कहा कि उनका मकसद सभी क्षत्रियों को एकजुट करना है। उन्होंने कहा कि इस समुदाय के लोगों का सबसे अधिक राजनीतिकरण हो रहा है क्योंकि यह समाज एकजुट नहीं है। यदि सभी एक मंच पर आ जाएं तो अपनी समस्याओं का बेहतर ढंग से समाधान करवा सकते हैं। जिलाध्यक्ष एवं अधिवक्ता विपिन ठाकुर ने कहा कि अब समय आ गया है कि सभी क्षत्रिय एकजुट हों और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को वहन करें। जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार को एससी/एसटी एक्ट पर फिर से विचार करना चाहिए। राज्य उपाध्यक्ष आशीष ठाकुर ने कहा कि क्षत्रिय महासभा का राज्य सम्मेलन 15 सितंबर को शिमला में होने जा रहा है। इसमें जिला सिरमौर से भी भारी संख्या में लोग जाएंगे। उन्होंने राजपूत समुदाय के लोगों से इस महासम्मेलन में भारी संख्या में पहुंच कर इसे सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जल्द जिला सिरमौर की संपूर्ण कार्यकारिणी का गठन कर दिया जाएगा। इस अवसर पर उन्होंने नारग में रैली भी निकाली। इस मौके पर रूपेंद्र सिंह, सरवेश पंवर, अमित, विजय पाल ठाकुर, लोकेश ठाकुर, अरुण पंवर, भोपाल सिंह, राजेश कुमार, अनिल ठाकुर, दिनेश ठाकुर, तपेंद्र सिंह, जितेंद्र ठाकुर, मनोज ठाकुर आदि उपस्थित रहे।