{"_id":"5b7edd6242c79246452df06a","slug":"81535040866-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडिया की जीत पर डीजे पर ठुमके, डाली गई नाटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंडिया की जीत पर डीजे पर ठुमके, डाली गई नाटी
Updated Thu, 23 Aug 2018 09:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडिया की जीत की खुशी में डीजे पर ठुमके, नाटी डाली
कबड्डी में पदक पक्का होने पर सिरमौर में मना जश्न
लोगों ने जगह-जगह मिठाइयां बांटकर जाहिर की खुशी
अमर उजाला ब्यूरो
शिलाई/ पांवटा (सिरमौर)। एशियन गेम्स के कबड्डी मैच में भारतीय महिला टीम का पदक पक्का होने से सिरमौर में जश्न का माहौल है। वीरवार को भारतीय टीम के विजय होते ही सिरमौर में खूब जश्न मनाया गया। युवाओं ने डीजे की धुन पर ठुमके लगाए तो वहीं हिमाचली नाटी डालकर धमाल मचाया। जगह-जगह मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया गया।
वीरवार दोपहर बाद भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जैसे ही चाइना ताइपो की टीम पर अपनी जीत दर्ज की तो शिलाई बाजार में खुशी की लहर दौड़ गई। युवा तथा युवतियों ने मैच जीतने की खुशी में नाटी डाली। जीत की खुशी में शिलाई में एक सूक्ष्म कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में शिलाई क्षेत्र के युवा-युवतियों ने डीजे की धुनों पर नाटी डालकर जमकर ठुमके लगाए। क्षेत्र के युवा रमेश कुमार, वीरेंद्र, विक्रम सिंह, नरेश कुमार, रवीना, उर्मिला, सुनीता, नीलम कंचन, रक्षा शर्मा, निर्मला देवी, अंजना, आयुषी सहित युवाओं का कहना है कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि भारतीय महिला कबड्डी टीम भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतेगी। उधर, पांवटा में महिला कबड्डी सेमीफाइनल मैच का वीरवार को लाइव देख रहे दर्शकों ने खूब आनंद लिया। शिलाई क्षेत्र निवासी भरत राणा, रामलाल शर्मा, सुरेंद्र चौहान, अखिल शर्मा, यशपाल सिंह, दिनेश शर्मा, भरत ठाकुर, ज्ञान प्रकाश और मामराज शर्मा ने कहा कि दूरदराज शिलाई क्षेत्र की दो होनहार बेटियां अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल का गौरव बढ़ा रही हैं। एशियाई खेलों के कबड्डी महिला वर्ग में शिलाई की प्रियंका नेगी और रितु नेगी का दमदार प्रदर्शन रहा है। वीरवार को जीत दर्ज कर इंडिया महिला कबड्डी खिलाड़ी फाइनल में कूच कर चुकी है। दर्शकों को फाइनल में खिताब जीत कर गोल्ड मेडल की पूरी उम्मीदें हैं।