फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   accused arrested in sirmour

Sirmour News: नशे की लत ने बना दिया अंतरराज्यीय वाहन चोर, सिरमौर के तीन युवक गिरफ्तार

Fri, 04 Sep 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
accused arrested in sirmour
उत्तराखंड में बाइक चोरी के तीन घंटे बाद पुलिस ने दबोचे आरोपी, बाइक भी बरामद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। नशे की लत युवाओं को अपराध की दलदल में धकेल रही है। नशे के लिए छोटी-मोटी चोरियों से शुरू हुआ सिलसिला अब अंतरराज्यीय वाहन चोरी गिरोह तक पहुंच गया। ऐसा ही मामला जिला सिरमौर के पांवटा साहिब से सामने आया है। पड़ोसी राज्य उत्तराखंड के विकासनगर में बाइक चोरी के मामले में पुलिस ने सिरमौर निवासी तीन युवकों को गिरफ्तार कर अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने बाइक भी वारदात के महज तीन घंटे के भीतर बरामद कर ली।
उत्तराखंड पुलिस के अनुसार वीरवार रात तिमली निवासी इरशाद ने अपनी बाइक कुल्हाल स्थित रिवर व्यू रिजॉर्ट में खड़ी की थी। कुछ देर बाद शातिर बाइक चोरी करके ले गए। शिकायत मिलने के बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण 2, क्षेत्राधिकारी विकासनगर ने जांच के आदेश दिए। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली विकासनगर के नेतृत्व में टीम गठित की गई। टीम में उप निरीक्षक वैभव गुप्ता चौकी प्रभारी कुल्हाल, नितिन कुमार व गृह रक्षक अर्जुन सिंह को शामिल किया गया। पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ आसपास और आने-जाने वाले मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।
विज्ञापन

जांच में आरोपी हिमाचल के पांवटा साहिब क्षेत्र से संबंधित पाए गए। इसके बाद पुलिस ने तुंरत कार्रवाई करते हुए इकरार (20) और शेरखान (32), निवासी रामपुरघाट, पुरुवाला, जिला सिरमौर तथा मुकुल राज शर्मा (24), निवासी काल विहार कॉलोनी, देवीनगर मतरारियो को तीन घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से चोरी की बाइक भी बरामद कर ली गई है। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी नशे के आदी हैं और नशा खरीदने के लिए चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। अब आरोपियों की आपराधिक पृष्ठभूमि और अन्य वारदातों से संभावित कनेक्शन की जानकारी जुटाने के लिए हिमाचल पुलिस से संपर्क कर रही है। इस बात को लेकर भी जांच की जा रही है कि किन-किन क्षेत्रों में वाहन चाेरी की घटनाओं में आरोपियों की संलिप्तता है। हिमाचल, उत्तराखंड के अलावा अन्य पड़ोसी राज्यों में वाहन चोरी को लेकर भी जांच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। उत्तराखंड के विकासनगर थाना पुलिस को जांच में सिरमौर पुलिस की ओर से हरसंभव सहयोग किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed