{"_id":"5a47880d4f1c1b502b8b75f4","slug":"81514637325-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिल्वर बैल्स पब्लिक स्कूल नाहन में शह-मात का खेल शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिल्वर बैल्स पब्लिक स्कूल नाहन में शह-मात का खेल शुरू
Updated Sat, 30 Dec 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
प्रमोद चौहान ने किया शुभारंभ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)।
सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल नाहन में दूसरी संतोष चौहान जूनियर शतरंज प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसका शुभारंभ स्कूल के अध्यक्ष प्रमोद चौहान ने किया। इस दौरान प्रमोद चौहान ने शतरंज की बिसात पर कुछ चालें भी चली। जिला सिरमौर क्रिकेट संघ के सौजन्य से आयोजित स्पर्धा में स्कूलों के विद्यार्थी हिस्सा ले रहे हैं।
यह स्पर्धा में तीन वर्गों में खेली जा रही है। इसमें अंडर-11, अंडर-13 औा अंडर-15 के बच्चे शामिल हैं। शुभांरभ अवसर पर प्रमोद चौहान ने युवाओं से खेल को खेल की भावना से खेलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि खेल में हार-जीत चली रहती है। लेकिन सच्चा खिलाड़ी वही है जो जीत व हार दोनों को स्वीकार करे। सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल सोसायटी के महासचिव परितोष चौहान ने कहा कि इस स्पर्धा में तीनों वर्गों के प्रथम तीन विजेताओं को 5100, 2100 व 1100 रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
इस मौके पर सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल सोसायटी के अध्यक्ष प्रमोद चौहान, महासचिव परितोष चौहान, जिला सिरमौर क्रिकेट संघ के महासचिव आशीष ठाकुर, डा. आशिमा राघव, स्कूल की मुख्य अध्यापिका अंजुम आरा सहित स्कूल का पूरा स्टाफ तथा विभिन्न स्कूलों से आए प्रतिभागी बच्चे उपस्थित रहे।
विज्ञापन