फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   parking not built yet

Sirmour News: वाहनों की रेलमपेल, चार साल से भूमिगत पार्किंग का इंतजार

Fri, 28 Aug 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
parking not built yet
पांवटा साहिब में पार्किंग योजना की फाइल निदेशक शहरी विकास को मंजूरी के लिए भेजी
विज्ञापन

विश्वकर्मा चौक के पास एक करोड़ लागत से तैयार पार्किंग भी शुरू नहीं
सुरेश तोमर
पांवटा साहिब (सिरमौर)। हर वर्ष शहरी क्षेत्र में हजारों वाहनों की रेलमपेल बढ़ती जा रही है। ऐसे में शहर के चौक-चौराहे छोटे पड़ने लगे हैं। शहर की कुछ संपर्क सड़कों पर कई बार अभी से जाम की समस्या पैदा हो जाती है। यह समस्या भविष्य में विकराल रूप ले सकती है। इसलिए नगर परिषद ने चार वर्ष पहले मेला मैदान में भूमिगत पार्किंग योजना तैयार कर निदेशक शहरी विकास शिमला को मंजूरी के लिए भेजी है। लेकिन इस योजना को अब तक बजट का प्रावधान नहीं हो सका है।
हिमोत्कर्ष संस्था सिरमौर के अध्यक्ष आरपी तिवारी, वरिष्ठ अधिवक्ता नंद लाल परवाल, वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, व्यापार मंडल के प्रधान अनिंदर सिंह नोटी, जगमोहन सूर्या व कंवर ठाकुर ने बताया कि शहरी क्षेत्र में वाहनों की भीड़भाड़ से अभी भी स्कूली बसों के सुबह-शाम चलने पर चौराहों व संपर्क सड़कों पर कई बार जाम की स्थिति बन जाती है। पांवटा साहिब प्रदेश औद्योगिक क्षेत्र है। भविष्य में और भी विकराल होने वाली पार्किंग समस्या के निदान के लिए नगर परिषद को गंभीर होना होगा। क्योंकि एनएच-07 के फोरलेन चौड़ीकरण के चलते अब सड़कों पर करीब आधा दर्जन स्थलों पर वाहन पार्क नहीं हो पाते हैं। नगर परिषद ने तीन भूमिगत पार्किंग के लिए करीब ढाई करोड़ की डीपीआर स्वीकृति को निदेशक शहरी विभाग शिमला कार्यालय को भेजी है।
विज्ञापन

इस समय शहरी क्षेत्र में मेला मैदान में बनी टाइलनुमा पार्किंग, गुरुद्वारा से सामने पार्किंग में श्रद्धालुओं के वाहन, मिनी सचिवालय व रामलीला मैदान को मिला कर छह से सात सौ के करीब ही छोटे-बड़े वाहनों की पार्किंग सुविधा है। नगर परिषद के एक करोड़ लागत से विश्वकर्मा मंदिर के समीप नए बनी पार्किंग योजना शुरू नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर परिषद अध्यक्ष निर्मल कौर ने कहा कि भूमिगत पार्किंग योजना मंजूरी को निदेशक शहरी विकास कार्यालय शिमला भेजा गया है। इसके लिए बजट प्रावधान होने पर भविष्य में पार्किंग की समस्या दूर हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed