फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   helpline nos for sirmour

Sirmour News: नेपाल की आपदा के बीच सिरमौर अलर्ट, प्रशासन ने हेल्पलाइन किया जारी

Fri, 28 Aug 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
helpline nos for sirmour
नेपाल में फंसे या लापता होने पर तुरंत दें सूचना, 1077 और 7018709700 हेल्पलाइन नंबर सक्रिय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। नेपाल में आई भीषण प्राकृतिक आपदा के बाद सिरमौर प्रशासन ने जिले के उन परिवारों की चिंता को देखते हुए मोर्चा संभाल लिया है, जिनके परिजन या परिचित नेपाल में यात्रा अथवा काम के सिलसिले में मौजूद हैं। किसी भी नागरिक के फंसे होने, लापता होने अथवा संपर्क से बाहर होने की स्थिति में त्वरित सहायता उपलब्ध करवाने के लिए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) ने हेल्पलाइन नंबर और कंट्रोल रूम सक्रिय कर दिए हैं। प्रशासन ने जिलेवासियों से अपील की है कि नेपाल में मौजूद किसी भी व्यक्ति से संपर्क नहीं हो पा रहा है तो बिना देरी किए उसकी सूचना प्रशासन को दें, ताकि संबंधित व्यक्ति तक मदद पहुंचाने के लिए राज्य और केंद्र स्तर पर आवश्यक कार्रवाई शुरू की जा सके।
प्रशासन की ओर से जिला स्तर पर 1077 हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। इसके अलावा राज्य आपदा प्रबंधन कंट्रोल रूम के 1070 नंबर पर भी संपर्क किया जा सकता है। नेपाल में फंसे या लापता सिरमौर के लोगों की जानकारी देने के लिए 70187-09700 मोबाइल नंबर भी सक्रिय किया गया है। जरूरत पड़ने पर परिजन उपायुक्त कार्यालय नाहन में भी सीधे संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन

प्रशासन ने कहा है कि किसी व्यक्ति के नेपाल में फंसे होने या उससे संपर्क नहीं होने की सूचना देते समय उसके संबंध में पूरी जानकारी उपलब्ध करवाना जरूरी है। इसमें व्यक्ति का पूरा नाम, सिरमौर में स्थायी पता, चालू मोबाइल नंबर तथा नेपाल में अंतिम ज्ञात स्थान की जानकारी विशेष रूप से देनी होगी। इससे संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर तलाश और राहत कार्य को तेजी से आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेपाल में आपदा के बाद जिला प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है। प्रशासन की ओर से यह भी स्पष्ट किया गया है कि जिले से संबंधित किसी व्यक्ति के आपदा प्रभावित क्षेत्र में फंसे होने की जानकारी मिलने पर उसे संबंधित राज्य और केंद्रीय एजेंसियों के समक्ष उठाया जाएगा। जरूरत के अनुसार रेस्क्यू और सुरक्षित वापसी के लिए हरसंभव समन्वय किया जाएगा।
आपदा की स्थिति में अफवाहों के बजाय प्रशासन को सही और प्रमाणित जानकारी उपलब्ध करवाने की अपील की गई है। परिवारों से कहा गया है कि यदि किसी परिजन से संपर्क नहीं हो पा रहा है तो इंतजार करने के बजाय तत्काल हेल्पलाइन पर सूचना दें।

उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा ने कहा कि नेपाल में आई आपदा को देखते हुए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण पूरी तरह सतर्क है। प्रशासन की प्राथमिकता नेपाल में मौजूद सिरमौर के नागरिकों की जानकारी जुटाना और जरूरत पड़ने पर उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाना है। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि यदि उनका कोई परिजन या परिचित नेपाल में मौजूद है और उससे संपर्क नहीं हो पा रहा है, तो हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें। उन्होंने कहा कि प्राप्त सूचनाओं के आधार पर राज्य और केंद्र स्तर पर संबंधित एजेंसियों के साथ समन्वय कर आवश्यक सहायता और रेस्क्यू कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। हालांकि अभी तक किसी के लापता होने की सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed