फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   building to be built in sirmour

Sirmour News: सराहां में 3.86 करोड़ से बन रहा लोक निर्माण विभाग का डिवीजन कार्यालय

Fri, 28 Aug 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
building to be built in sirmour
विकास की बात--
विज्ञापन



भवन का कार्य 90 फीसदी पूरा, अभी किराये के भवन में चल रहे मंडल व सहायक अभियंता कार्यालय

भवन बनने के बाद कर्मचारियों समेत लोगों को मिलेगा इसका लाभ

देवराज शर्मा

सराहां (सिरमौर)। सराहां में 3.86 करोड़ से तैयार किए जा रहे लोक निर्माण भवन के डिवीजन कार्यालय भवन का निर्माण कार्य लगभग 90 फीसदी पूरा हो गया है। वर्तमान में लोक निर्माण विभाग का कार्यालय किराये के भवन में चल रहा है। डिवीजन में कार्यरत अधिकारी व कर्मचारी को कमरे कम होने की समस्या से जूझना पड़ रहा है, वहीं मंडल व सहायक अभियंता कार्यालय अलग-अलग भवनों में चल रहे हैं।

लोक निर्माण का अपना डिवीजन बनने से जहां विभाग के अधिकारियों का कर्मचारियों को फायदा मिलेगा। वहीं जो लोग डिवीजन व सब डिवीजन में अलग-अलग जगह पर काम करवाने जाते हैं उनके एक जगह पर ही सारे कार्य हो जाएंगे। गौरतलब हो कि लोक निर्माण विभाग सराहां के डिवीजन कार्यालय भवन बनाने की मांग लंबे समय से चल रही थी, जो कि अब शीघ्र पूरी हो जाएगी।
विज्ञापन


इस दोमंजिला मंडल कार्यालय भवन की पहली मंजिल में सहायक अभियंता कार्यालय, कनिष्ठ अभियंता, अधीक्षक, वरिष्ठ अधीक्षक, लिपिक, रिकॉर्ड रूम, स्टोर रूम समेत 8 कमरे बनाए गए हैं। दूसरी मंजिल में अधिशासी अभियंता कार्यालय, एचडीएम कार्यालय, ड्राइंग ब्रांच, लेखाकार कार्यालय, डाटा ऑपरेटर कार्यालय, सर्वयर कार्यालय समेत आठ कमरे बनाए गए हैं। इसके अलावा कैंटीन व शौचालय भी बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विभाग के अधिशासी अभियंता प्रमोद आर्य ने बताया कि सराहां में बन रहे लोक निर्माण कार्यालय भवन को 3.86 करोड़ की लागत से बनाया जा रहा है। भवन का करीब 90 फीसदी कार्य हो चुका है। जो 10 फीसदी कार्य अभी होना है उसके बजट के लिए उच्चाधिकारियों को मूल्यांकन बनाकर भेज दिया गया है। विभाग की ओर से कार्य की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रख जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed