फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   727 people vaccinated with corona vaccine in sirmaur district on wednesday

जिले में 727 लोगों को लगाया कोरोना से बचाव का टीका

Wed, 11 May 2022 11:57 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
727 people vaccinated with corona vaccine in sirmaur district on wednesday
नाहन के आयुष अस्पताल में वरिष्ठ नागरिक को बूस्टर डोज लगातीं एक स्वास्थ्य कर्मी। संवाद - फोटो : NAHAN
नाहन (सिरमौर)। जनपद सिरमौर में 12 वर्ष की आयु से ऊपर के लोगों का कोविड बचाव के लिए टीकाकरण अभियान जारी है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से 12 से 14 वर्ष और 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों के टीकाकरण पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन

बुधवार को सिरमौर जिले में 727 लोगों को कोरोना से बचाव के लिए कार्बेवैक्स, कोवैक्सीन, कोविशील्ड और बूस्टर डोज लगाई गई। इनमें सबसे अधिक टीके कार्बेवैक्स और बूस्टर डोज के लगे। विभाग की ओर से जिले में 25 टीकाकरण केंद्र स्थापित किए गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बुधवार को 12 से 14 वर्ष की आयु के 363 बच्चों को कार्बेवैक्स की डोज लगाई गई। इसके अलावा 15 से 17 वर्ष के 35, 18 से 44 वर्ष के 75, 45 से 60 वर्ष के 27 लोगों को कोरोना से बचाव का टीका लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के 227 बुजुर्गों को बूस्टर डोज लगाई गई। सिरमौर जिला में अब तक लगभग 9,69,170 लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है। इसमें 5,96,695 को पहली, 4,59,773 को दूसरी और 12,702 को बूस्टर डोज लगाई है। टीकाकरण अधिकारी डॉ. विनोद सांगल ने बताया कि जिला में वैक्सीनेशन अभियान जारी है। उन्होंने बताया कि बुधवार को 25 केंद्रों पर 727 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। इनमें मुख्य रूप से 12 से 14 और 60 वर्ष से अधिक आयु के लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed