{"_id":"5cba0cf6bdec2213f93310f6","slug":"71555696886-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पच्छाद में पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और सड़कों पर घेरी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पच्छाद में पानी, स्वास्थ्य, शिक्षा और सड़कों पर घेरी सरकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
राजगढ़ (सिरमौर)। पच्छाद ब्लॉक कांग्रेस ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष जीआर मुसाफिर की अध्यक्षता में क्षेत्र में समस्याओं का एक ज्ञापन एसडीएम के माध्यम से राज्यपाल को भेजा। ज्ञापन में कांग्रेस पार्टी ने मांग की है कि पिछले एक वर्ष में पच्छाद क्षेत्र में कई समस्याएं लोगों की परेशानियों को सबब बन गई हैं।
पच्छाद तहसील के सराहां, गगल शिकोर, नैनाटिक्कर, जंगाजी सैर, सिरमौरी मंदिर, दभाड़ा, साधनाघाट, टिंडू-खडीमू में पेयजल की भारी किल्लत है। राजगढ़ के काथली भरण, कुडिया कड़ग, डमयो टिक्कर पेयजल योजना कई दिनों से बंद है। सड़कों की हालत क्षेत्र में बहुत बदतर बनी हुई है। राजगढ़ से हलोनीपुल, हाब्बन से चंदोल के लिए 18 करोड़ का मार्ग सुधारीकरण कार्य होना था, वह कार्य बहुत धीमी गति से चल रहा है। राजगढ़ सोलन मुख्य मार्ग पर गड्ढों की भरमार है।
नारग-वासनी, डूंगाघाट-किला कलांच मार्ग की हालत बहुत खस्ता हाल हो चुका है। कुछ समय पूर्व सराहां से चंडीगढ़ के लिए निगम की बस सेवा शुरू की थी जो अगले दिन ही बंद हो गई। राजगढ़ से दाहन व मानव बस सेवा भी बंद है। प्रदेश सरकार की एचआरटीसी का सब डिपो कागजों में ही चल रहा है। राजगढ़ सब डिपो को न तो कोई अतिरिक्त बस मिली और न ही स्टाफ की तैनाती हुई।
विज्ञापन
सरकारी विद्यालयों व स्वास्थ्य संस्थाओं में दर्जनों पद रिक्त पड़े हैं। महल प्रीत नगर से लेकर सुरला जनोट तक 29 किलोमीटर के दायरे में कोई भी स्वास्थ्य संस्थान नहीं है। गालानाघाट पीएचसी से चार किलोमीटर पहले जामन की सैर में नई पीएचसी खोल दी गई है।
नारग उपतहसील भवन का निर्माण कार्य जान बूझकर लटकाया जा रहा है। डिग्री कॉलेज नारग को बंद किए जाने के कारण 30 छात्रों का भविष्य अधर में लटका है। इस अवसर पर पच्छाद कांग्रेस अध्यक्ष रणजीत सिंह हब्बी, नगर पंचायत अध्यक्ष सतीश कुमार, कांग्रेस महासचिव दिनेश आर्य, विवेक शर्मा, अनिल शर्मा, दीपक धीर, अनुज ठाकुर, जीवन सिंह तोमर, सुरेंद्र ठाकुर, रामेश्वर शर्मा व संजय कुमार सहित कई कार्यकर्ता शामिल थे।