फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   खनन के लिए बहाल होगी 400 बीघा भूमि

खनन के लिए बहाल होगी 400 बीघा भूमि

Wed, 12 Sep 2018 10:28 PM IST
Updated Wed, 12 Sep 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खनन के लिए बहाल होगी 400 बीघा भूमि
खनन के लिए बहाल होगी चार सौ बीघा जमीन
विज्ञापन

चांदनी, मैहत और भनैत में भूमि नीलाम करने की तैयारी
विभागीय टीम ने भूमि का लिया जायजा, दी सहमति
अमर उजाला ब्यूरो
ददाहू (सिरमौर)। ददाहू की गिरि नदी के तटों को नीलाम किए जाने का रास्ता साफ होता दिख रहा है। खनन विभाग गिरि नदी से प्राकृतिक तौर पर निकलने वाले रेत और बजरी को बहाल करने की तैयारी में है। इसको लेकर ददाहू तहसील के तहत करीब 400 बीघा भूमि के एक बड़े भू-भाग को खनन पट्टे पर देने के लिए बुधवार को अधिकारियों की एक टीम ने संबंधित भूमि का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। एसडीएम नाहन विवेक शर्मा के नेतृत्व वाली इस टीम में करीब सभी विभागों के आला अधिकारी मौजूद रहे। टीम ने चांदनी, मैहत और भनैत गांव स्थित करीब चार सौ बीघा भूमि को चिन्हित करने का प्रस्ताव सरकार और विभाग को पहले ही भेज दिया था लेकिन इस भूमि का मौके पर निरीक्षण नहीं हो पा रहा था। इस भूमि पर लगातार हो रहे अवैध खनन से विभाग को लाखों रुपये का चूना लग रहा था। खनन माफिया चोरी-छिपे रेत और बजरी का अवैध खनन करके अपने व्यवसाय को अंजाम देता आ रहा था। ऐसे में खनन विभाग की नींद भी हराम हो रही थी। विभाग ने करीब 400 बीघा के भू-भाग को नीलाम करने की प्रक्रिया आरंभ कर दी है, जिससे इस भूमि को खनन कारोबार के लिए नीलाम किया जा सके। इससे पूर्व भी ददाहू के साथ लगती करीब 388 बीघा भूमि को नीलाम करने का प्रस्ताव तैयार करके विभाग को भेजा जा चुका है लेकिन इस भूमि को खनन के लिए अभी तक नीलाम नहीं किया जा सका। विभाग दोनों भू खंडों को एक साथ नीलाम करने के पक्ष में है। इसको लेकर बुधवार को अधिकारियों की टीम ने चांदनी, मैहत और भनैत पहुंच कर संबंधित भूमि का मौके पर निरीक्षण किया। अधिकारियों की इस टीम मेें एसडीएम नाहन विवेक शर्मा, जिला खनन अधिकारी सुरेश भारद्वाज, डीएफओ रेणुका सुशील राणा, प्रदूषण नियंत्रक बोर्ड के सहायक अभियंता ललित कुमार सहित लोनिवि, आईपीएच और राजस्व विभाग के आलाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed