{"_id":"5b0d62074f1c1bb06e8b52b0","slug":"71527603719-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रचंड गर्मी में सूखने लगे हैंडपंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रचंड गर्मी में सूखने लगे हैंडपंप
Updated Tue, 29 May 2018 07:55 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रचंड गर्मी में सूखने लगे हैंडपंप
मोगीनंद में पानी की राशनिंग शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
कालाअंब (सिरमौर)
औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में पेयजल संकट गहरा गया है। प्रचंड गर्मी के चलते पेयजल स्रोत सूख गए हैं। इलाके में हैंडपंपों से दिन रात हजारों लीटर पानी दोहन किया जा रहा है जिस वजह से अब कई हैंडपंपों के जल का स्तर भी घट गया है।
भीषण गर्मी व सूखे का असर निजी बोरवेलों पर भी देखने को मिल रहा है। निजी बोरवेल कम गहराई होने के कारण उनमें पानी का दोहन नहीं हो पा रहा। दूसरी ओर आईपीएच विभाग ने भी जलापूर्ति के लिए शेड्यूल तैयार किया है, जहां पानी की खपत ज्यादा है और बोरवेल में पानी कम है वहां पानी बांट कर दिया जा रहा है।
मोगीनंद क्षेत्र में जलापूर्ति घटने के बाद अब तीसरे दिन पानी दिया जा रहा है। इलाकावासी विजय, मोहन, उदय सिंह, प्रकाश, रामगोपाल, जय सिंह आदि ने बताया कि कई हैंडपंपों का पानी पीने योग्य नहीं है। जिन हैंडपंपों का पानी पीने योग्य है उनमें से ज्यादा जल दोहन का दबाव पड़ने के कारण पानी कम रह गया है। भीषण गर्मी व सूखा पड़ने से जल स्रोतों पर दिन प्रतिदिन काफी असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
उधर, आईपीएच विभाग के कनिष्ठ अभियंता अश्वनी कुमार ने बताया कि विभाग के बोरवेल फिलहाल ठीक काम कर रहे हैं। शेड्यूल बनाकर पानी की आपूर्ति की जा रही है।
------------