{"_id":"5b9be5fd867a550138569e4b","slug":"61536943613-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवामानल में बही प्रवचनों की अमृतधारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवामानल में बही प्रवचनों की अमृतधारा
Updated Fri, 14 Sep 2018 10:42 PM IST
विज्ञापन
नौहराधार के देवामानल में आयोजित श्रीमद भागवत कथा सुनने उमड़ी लोगों की भीड़।
- फोटो : अमर उजाला ब्य़ूरो
नौहराधार (सिरमौर)। तहसील नौहराधार के तहत देवामानल में श्रीमद्भागवत कथा का शुक्रवार को विधिवत समापन हो गया। श्रीमद्भागवत कथा सात सितंबर को शुरू हुई थी। इस दौरान आसपास के हजारों लोगों ने हर दिन कथा का श्रवण किया। पूर्णाहुति के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। भागवत कथा में कथा वाचक चैतन्य प्रकाश जी महाराज ने अपनी सुंदर वाणी से लोगों को कथाएं सुनाईं। श्रीमद्भागवत में कृष्ण लीलाएं और उनके विभिन्न अवतारों का बखान किया गया, जिसका पंडाल में बैठे भक्त लोगों ने खूब आनंद लिया। मजेदार बात यह रही कि क्षेत्रवासी अपने समस्त कार्यों को छोड़कर इस भागवत कथा में शरीक हुए।
सात सितंबर को कलश यात्रा निकाली गई थी। 14 सितंबर को पूर्ण आहुति और विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। भागवत कथा में देवामानल सहित नौहराधार, हरिपुरधार, लानाचेता, घंदूरी, चारना, पुन्नर, भरारी, राजगढ़, चोकर, बोगधार आदि क्षेत्रों से हजारों लोगों ने भाग लिया। यह भागवत पुराण इस क्षेत्र में काफी वर्षों के बाद हो रहा है। स्थानीय ग्रामीण जोगेंद्र पुंडीर, विजय सिंह पुंडीर, भूपाल सिंह पुंडीर, जयपाल पुंडीर, रामगोपाल, हरिचंद पुंडीर आदि ने बताया कि यह भागवत ज्ञान यज्ञ इस इस क्षेत्र में पहली बार हो रहा है। इसमें रेणुका के विधायक विनय कुमार भी शामिल हुए।