फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   चुड़ेश्वर लोक नृत्य मंडल जालग ने जीती लोक नृत्य स्पर्धा

चुड़ेश्वर लोक नृत्य मंडल जालग ने जीती लोक नृत्य स्पर्धा

Tue, 20 Mar 2018 10:31 PM IST
Updated Tue, 20 Mar 2018 10:31 PM IST
विज्ञापन
चुड़ेश्वर लोक नृत्य मंडल जालग ने जीती लोक नृत्य स्पर्धा
अमर उजाला बयूरो
विज्ञापन

नाहन (जिला सिरमौर)।
चुड़ेश्वर लोक नृत्य मंडल जालग ने जिला स्तरीय लोकनृत्य स्पर्धा पर कब्जा जमा लिया है। जबकि तीसरे स्थान पर रहे राजकीय प्रारंभिक पाठशाला भराड़ी के बच्चों ने कम उम्र में भी शानदार प्रस्तुति देकर लोगों का दिल जीत लिया। जिला भाषा अधिकारी कार्यालय की ओर से आयोजित जिला स्तरीय लोकनृत्य प्रतियोगिता मंगलवार को नाहन में हुई जिसका शुभारंभ साहित्यकार एवं भाजपा मंडल नाहन के अध्यक्ष दीन दयाल वर्मा ने किया। जबकि क ार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. अमर सिंह चौहान ने की।
इस अवसर पर जिला भाषा अधिकारी अनिल हारटा, रोड सेफ्टी क्लब के अध्यक्ष विशाल तोमर, साहित्यकार चिरआनंद विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रतियोगिता में जिला भर से आए सात लोक नृत्य दलों ने शिरकत की। प्रतियोगिता में राष्ट्रपति अवार्ड से सम्मानित विद्यानंद सरैक, संगीतकार धर्मदत्त सहगल व केएस राणा ने निर्णायक की भूमिका अदा की। मंच संचालन का जिम्मा आचार्य ओम प्रकाश राही ने निभाया।
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता में चुड़ेश्वर लोक नृत्य मंडल जालग राजगढ़ के कलाकारों ने पहला स्थान प्राप्त किया। साधना कला मंच कोट-ढांगर दूसरे स्थान पर रहा। जबकि तीसरे स्थान पर राजकीय प्रारंभिक पाठशाला भराड़ी के विद्यार्थी रहे। इन विद्यार्थियों ने छोटी उम्र में ही ऐसी शानदार प्रस्तुति दी कि लोग वाह-वाह कर उठे। उन्होंने लोगों का दिल जीत लिया। उनकी प्रस्तुति से खुश होकर कार्यक्रम अध्यक्ष प्रो. अमर सिंह चौहान ने उन्हें 2100 रुपये भी प्रदान किए। जबकि बुडेचू लोक नृत्य दल काकोग, मां बाला सुंदरी वाद्य व सांस्कृतिक दल कांटी मशवा, श्री शिव शक्ति सरगम कला मंच पाब, रोनहाट व हाटी पारंपरिक लोक संस्कृति कला मंच मस्तभोज के कलाकारों की प्रस्तुति भी सराहनीय रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता का समापन उपायुक्त सिरमौर ललित जैन ने किया। उन्होंने विजेता व उपविजेता कलाकारों को ट्रॉफी प्रदान की। अन्य कलाकारों को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। जिला भाषा अधिकारी अनिल हारटा ने बताया कि इस स्पर्धा में प्रथम रहे दल को राज्यस्तरीय स्पर्धा में भेजा जाएगा। इसके अलावा अंतरराष्ट्रीय मेले के दौरान प्रस्तुति देने का भी मौका दिया जाएगा।

--बाक्स--
मंच संचालक ने दी स्पर्धा से बाहर करने की चेतावनी
मंच संचालक आचार्य ओम प्रकाश राही ने श्री शिव शक्ति सरगम कला मंच पाब, रोनहाट को स्पर्धा से बाहर करने की चेतावनी दी। दरअसल उनको प्रस्तुति के लिए मंच पर बुलाया गया लेकिन वह नहीं आए। बार-बार बुलाए जाने पर भी दल के कलाकारों ने मंच पर उपस्थिति नहीं दी जिससे खफा होकर मंच संचालक ने जिला भाषा अधिकारी की अनुमति से दल को स्पर्धा से बाहर करने की चेतावनी दी। इसके बाद कलाकारों ने मंच पर आकर प्रस्तुति दी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed