फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   47 प्रभावितों के लिए जारी किए 23.35 लाख रुपये

47 प्रभावितों के लिए जारी किए 23.35 लाख रुपये

Mon, 05 Feb 2018 10:23 PM IST
Updated Mon, 05 Feb 2018 10:23 PM IST
विज्ञापन
47 प्रभावितों के लिए जारी किए 23.35 लाख रुपये
2000 rupees
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ददाहू (सिरमौर)।
ददाहू तहसील के अंतर्गत वर्ष 2017 में भारी वर्षा और आंधी तूफान से हुए जानमाल के नुकसान को लेकर जिला प्रशासन ने 23.35 लाख रुपये की अनुग्रहित राशि प्रदान की है। यह राशि उन लोगों को प्रदान की जाएगी जिनके घर व मकान वर्षा और आंधी तूफान की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हो गए थे। कुछ लोग ऐसे भी हैं जो सड़क व अन्य दुर्घटनाओं में घायल और मृत्यु को प्राप्त हो गए थे। ऐसे लोगों के लिए भी सरकार की ओर से मदद का प्रावधान है।

वर्ष 2017 के दौरान ददाहू तहसील के अंतर्गत करीब 40 मामलों का निपटारा करते हुए सरकार की ओर से इस राशि को जारी किया गया है जिसको मृतकों के आश्रितों के साथ-साथ प्रभावित परिवारों तक पहुंचाया जा रहा है। इसमें करीब 17 लाख, 69 हजार, 5 सौ रुपये दुर्घटनाग्रस्त लोगों के लिए तथा 5.65 लाख रुपये की राशि भारी वर्षा व आंधी तूफान से हुए नुकसान को लेकर प्रदान की गई है। प्रदेश सरकार की आर्थिक सुधार व आर्थिक विकास योजना के अंतर्गत संबंधित प्रभावित परिवारों और दुर्घटना में मृतक के आश्रितों के साथ-साथ घायल लोगों को भी इस योजना का लाभ दिया जा रहा है जिससे कि बेसहारा लोगों को विपरीत परिस्थितियों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन

उधर, ददाहू के तहसीलदार देवी सिंह कौशल ने बताया कि वर्ष 2017 के दौरान कुल 47 मामलों की स्वीकृति पर करीब 23.35 लाख रुपये की राशि प्राप्त हो चुकी है। इस राशि को संबंधित लाभार्थियों के खातों में डाला जा रहा है। पिछले वर्षों की तुलना में इस वर्ष यह राशि सर्वाधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed