{"_id":"6a99703b2067c95fc302c456","slug":"awareness-camp-in-sirmour-nahan-news-c-177-1-nhn1002-187917-2026-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: कालाअंब में किसान सम्मेलन में लंपी वायरस की भ्रांतियां कीं दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: कालाअंब में किसान सम्मेलन में लंपी वायरस की भ्रांतियां कीं दूर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालाअंब में किसान सम्मेलन में लंपी वायरस की भ्रांतियां कीं दूर
-पशुओं के रोग, उपचार और सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
-सम्मेलन में शामिल किसानों को फसल सुखाकर मंडी लाने की सलाह
संवाद न्यूज एजेंसी कालाअंब (सिरमौर)। कालाअंब में भाटिया डेयरी की ओर से वीरवार को किसान सम्मेलन किया गया। इसमें सीमावर्ती क्षेत्रों के करीब 200 किसानों और पशुपालकों ने हिस्सा लिया। सम्मेलन का उद्देश्य किसानों और पशुपालकों को आय बढ़ाने, पशुओं के बेहतर पालन-पोषण और फसलों की गुणवत्ता से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी देना रहा।
पशुपालन विभाग के अधिकारी रणवीर सिंह सैनी ने पशुपालकों को पशुओं में होने वाले विभिन्न रोगों के लक्षण, उपचार और विभाग की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से लंपी वायरस को लेकर किसानों और पशुपालकों की शंकाओं का समाधान किया। उन्होंने कहा कि पशुओं में लंपी वायरस के लक्षण दिखाई देने पर घबराने की जरूरत नहीं है। समय रहते योग्य पशु चिकित्सक से परामर्श लेकर उपचार और उचित देखभाल करने पर पशुओं को गंभीर खतरें से बचाया जा सकता है।
उन्होंने पशुपालकों से अपील की कि लंपी वायरस को लेकर फैल रही भ्रांतियों और अफवाहों पर ध्यान न दें। पशु में लक्षण दिखाई देने पर तुरंत पशु चिकित्सक से संपर्क करें और विभाग की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। उन्होंने कहा कि पशुओं से अधिक दूध उत्पादन के लिए संतुलित आहार और उसकी उचित मात्रा की जानकारी होना बेहद जरूरी है। इसके लिए पशुपालक नजदीकी पशु चिकित्सालय से जानकारी ले सकते हैं।
विज्ञापन
मार्केट कमेटी के सचिव राजीव चोपड़ा ने किसानों को फसल मंडी में लाते समय सावधानी बरतने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि किसान अपनी फसल को मंडी में लाने से पहले अच्छी तरह सुखाकर लाएं और सरकार की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। इससे किसानों को अपनी उपज का उचित लाभ प्राप्त करने में मदद मिलेगी।
इस अवसर पर भाटिया डेयरी के निदेशक आशु भाटिया, जिला परिषद अध्यक्ष रमेश ठसका, पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र राणा, भव्य भाटिया, बलबीर सिंह, पाल सिंह और बचन सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे