{"_id":"5a6df3324f1c1b7b268b6e42","slug":"61517155122-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"1500 देकर शोषण कर रही सरकारें : राजपाल शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1500 देकर शोषण कर रही सरकारें : राजपाल शर्मा
Updated Sun, 28 Jan 2018 09:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
1500 देकर शोषण कर रही सरकारें : राजपाल शर्मा
केंद्र और राज्य सरकार पर भड़के मिड-डे मील कर्मी
संघ ने 6300 रुपये न्यूनतम वेतन देने की उठाई मांग
अमर उजाला ब्यूरो
संगड़ाह (सिरमौर)।
जिला सिरमौर मिड-डे मील संघ की एक बैठक रेणुका में आयोजित हुई जिसमें 14 खंडों से आए मिड-डे मील कर्मियों ने भाग लिया। बैठक में कर्मियों की मांगों को लेकर व्यापक चर्चा की गई। संघ प्रधान राजपाल शर्मा ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार उनके साथ अन्याय कर रही है। मात्र 1500 रुपये मानदेय देकर उनका शोषण किया जा रहा है। इतनी कम राशि में उनको अपना घर चलाना मुश्किल हो गया है।
बैठक में मिड-डे मील कर्मियों से जुड़ी मांगों पर कई प्रस्ताव भी पारित किए गए जिसमें उन्हें कम से कम 6300 रुपये न्यूनतम वेतन देने तथा शिक्षा विभाग की ओर से स्थायी नियुक्ति पत्र दिए जाने की मांग की गई। राजपाल शर्मा ने कहा कि मिड-डे मील कर्मी की नियुक्ति के लिए 25 बच्चों की शर्त को समाप्त किया जाए। अन्य कर्मचारियों की तरह उन्हें भी 12 दिन का आकस्मिक अवकाश प्रदान किया जाए। उन्होंने कहा कि स्कूलों में रिक्त पड़े जलवाहकों के पदों को वरिष्ठता के आधार पर मिड-डे मील कर्मियों से भरा जाए। संघ ने सरकार से स्कूल बंद होने की सूरत में उनको दूसरी पाठशाला में तैनात करने की भी मांग की।
इस मौके पर दिलीप सिंह, राजेंद्र सिंह, विनीत ठाकुर, जयपाल, दुर्गाराम, जोगिंद्र, राजेंद्र, कौशल्या देवी, श्यामा देवी, अजय शर्मा, निर्मला, रूपा देवी, पिंगला, ओमप्रकाश, निर्मला, एटक प्रदेश सचिव प्रदीप राणा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
-------------
----तन्हा