फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   बिजली के अघोषित कटों से बर्मा पापड़ी के लोग परेशान

बिजली के अघोषित कटों से बर्मा पापड़ी के लोग परेशान

Wed, 02 Aug 2017 11:10 PM IST
Updated Wed, 02 Aug 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
बिजली के अघोषित कटों से बर्मा पापड़ी के लोग परेशान

विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कालाअंब (सिरमौर)।
विद्युत उपमंडल कालाअंब के तहत आने वाले बर्मा पापड़ी क्षेत्र के दर्जनभर गांव इन दिनों बिजली कटों की समस्या से परेशान हैं। करीब एक सप्ताह से क्षेत्र में दिन व रात के समय बिजली के कट लगाए जा रहे हैं। इससे लोगों को घरेलू कामकाज निपटाने मुश्किल हो रहे हैं। वहीं पेयजल योजनाओं पर भी इसका असर पड़ रहा है। कई बार बोर्ड आधे से एक घंटे का कट लगा रहा है। ऐसे में बिजली के उपकरण भी खराब होने लगे हैं।
स्थानीय निवासी संदीप कुमार, सुनील, राहुल, संजय, राजेंद्र चौहान व राकेश कुमार आदि ने बताया कि कंडईवाला, डाकरा, बर्मा पापड़ी, लेही, पालियों व अंधेरी आदि गांव के लोगों को विद्युत बोर्ड की मनमानी का शिकार होना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि रोजाना करीब 4 से 8 घंटे के कट लगाए जा रहे हैं। बोर्ड द्वारा महीने में एक से दो बार लाइनों की मरम्मत करने के लिए बिजली बंद की जाती है। इसके बाद भी अकसर बिजली की लाइनों में दिक्कत रहती है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने विद्युत बोर्ड से मांग की है कि बर्मा पापड़ी क्षेत्र में नियमित बिजली की आपूर्ति की जाए ताकि उपभोक्ताओं को कोई परेशानी न हो। उधर, बिजली बोर्ड के कालाअंब उपमंडल के सहायक अभियंता सतीश कुमार ने बताया कि यह समस्या जनरेशन विंग में तकनीकी खराबी के कारण पेश आ रही है। कई बार सिल्ट आदि आने से बिजली कट लग जाता है तो कभी दूसरी जगह से लोड उठाने के बाद समस्या पेश आ रही है। यह समस्या पूरे प्रदेश के भीतर चल रही है। बिजली की लाइनों में कोई खराबी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--बिजली के अघोषित कटों से बर्मा पापड़ी के लोग परेशान
रोजाना लग रहे कटों से कामकाज पर बुरा असर
बोर्ड की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे लोग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed