{"_id":"652194334fc0aeb351013096","slug":"5542-kg-chura-post-found-from-two-bikers-nahan-news-c-177-1-ssml1030-9962-2023-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: पुरुवाला सिंबलवाड़ा मार्ग पर नाके में 5.542 किग्रा चूरा पोस्त बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: पुरुवाला सिंबलवाड़ा मार्ग पर नाके में 5.542 किग्रा चूरा पोस्त बरामद
विज्ञापन
पुरुवाला सिंबलवाड़ा मार्ग पर नाके में 5.542 किग्रा चूरा पोस्त बरामद
रात नाके में माजरा पुलिस टीम ने बाइक छोड़ कर भाग रहे दो आरोपी दबोचे
एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर पुलिस ने शुरू की जांच : मानवेंद्र ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। माजरा थाना पुलिस ने पुरुवाला से सिंबलबाड़ा चैकपोस्ट के समीप नाका लगाया था। इस दौरान देर रात को एक बाइक दूर से आती दिखी। पुलिस नाका देख कर बाइक सवार दो लोगों ने अंधेरे में फरार होने का असफल प्रयास किया। पुलिस टीम ने पीछा कर दोनों को दबोच लिया। बाइक के साथ गिरे बोरू को चैक करने पर 5.542 किग्रा चूरा पोस्त बरामद की गई। इसके बाद एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
मिली जानकारी अनुसार माजरा थाना पुलिस के मुख्य आरक्षी विक्की कुमार टीम सहित रात्रि गश्त व नाके पर निकले थे। पुरुवाला, सिंबलवाड़ा मार्ग पर चैकपोस्ट के समीप एक बाइक करीब 200 मीटर दूर से आते हुए नजर आई। बाइक पर दो सवार दिखाई दिए। पुलिस नाका देख कर बाइक व बोरू को छोड़ कर अचानक भागने लगे। पुलिस ने बाइक चालक तारिफ (24) पुत्र सतार गांव पलहोड़ी, डाक घर डारपुर, तहसील पांवटा तथा यामीन(35) पुत्र स्व. मोलदीन गांव पलहोड़ी की बाइक चैक की। मौके पर साइड में गिरे प्लास्टिक बोरू खोलने पर 5.542 किग्रा चूरा पोस्त-डोडे बरामद हुए। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।
डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र ठाकुर ने पुष्टि की है। दोनों आरोपियों यामीन व तारिफ के खिलाफ पुलिस थाना माजरा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
संवाद
...