फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   कैसा मेडिकल कालेज, डेंगू के टेस्ट तक की भी सुविधा नहीं

कैसा मेडिकल कालेज, डेंगू के टेस्ट तक की भी सुविधा नहीं

Thu, 11 Oct 2018 10:16 PM IST
Updated Thu, 11 Oct 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
कैसा मेडिकल कालेज, डेंगू के टेस्ट तक की भी सुविधा नहीं
नाहन (सिरमौर)। सीटी स्कैन तो कभी अल्ट्रासाउंड मशीन। कभी गायनी ओपीडी को लेकर चर्चा में तो कभी अव्यवस्थाओं को लेकर। अब मेडिकल कॉलेज का इससे पुराना नाता हो चुका है। कॉलेज में चौथे बैच की मंजूरी की तैयारियां चल रही हैं, लेकिन अभी तक मरीजों को मेडिकल कॉलेज बेहतर ढंग से सुविधाएं नहीं दे पाया है। हालत यह है कि मेडिकल कॉलेज रेफरल अस्पताल बनकर रह चुका है। कॉलेज में इतनी भी सुविधाएं नहीं कि सिविल अस्पताल जैसी सुविधाएं उपलब्ध करवा सके। मौजूदा समय में डेंगू के रोगियों को भी यहां पर टेस्ट संबंधी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। हैरानी की बात है कि दूसरे चरण का डेंगू टेस्ट मेडिकल कॉलेज नाहन में न होकर सिविल अस्पताल पांवटा साहिब में इसके सैंपल भेजे जा रहे हैं। वहीं, पीजीआई चंडीगढ़ में भी मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो रही है। ऐसी स्थिति में मरीजों को धन के साथ-साथ समय भी बरबाद करना पड़ रहा है। जिला सिरमौर में अभी तक 17 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। अभी तक डेंगू से एक व्यक्ति को जान से हाथ धोना पड़ा है। ऐसे में मरीज दहशत में हैं। लगातार मरीजों का मर्ज बढ़ रहा है। प्रदेश सरकार भी मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाएं सुधारने के प्रति गंभीर नहीं है। बीते दिन प्रदेश स्वास्थ्य मंत्री मेडिकल कॉलेज नाहन पहुंचे तो प्रशासन की पीठ थपथपाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जबकि मरीज बेहाल हैं।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज में सिर्फ रेपिड कार्ड टेस्ट
डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन में महज डेंगू के प्रथम चरण के रेपिड कार्ड टेस्ट किए जाते हैं। जिसमें डेंगू के पॉजीटिव या नेगेटिव की रिपोर्ट तो मरीज को मिल जाती है, लेकिन डेंगू है या नहीं इसकी पुष्टि अथवा विश्वसनीयता के लिए दूसरे चरण का अलाइजा टेस्ट जरूरी है, जिसकी सुविधा यहां नहीं मिलती। प्रथम स्टेज के डेंगू टेस्ट की सुविधा पीएचसी व सीएचसी में भी मरीजों को मिल जाती है।
विज्ञापन


अलाइजा टेस्ट मशीन लंबे समय से खराब
डॉ. केके पराशर, वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक, मेडिकल कॉलेज नाहन ने कहा कि डेंगू के कंफर्मेशन वाली अलाइजा टेस्ट मशीन लंबे समय से खराब है। यह मशीन काफी पुरानी हो चुकी है। नई मशीन के लिए प्रपोजल भेजी गई है। मशीन की कीमत 6-7 लाख रुपये के करीब है। उम्मीद है कि जल्द ही मेडिकल कॉलेज को अलाइजा टेस्ट मशीन उपलब्ध हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed