फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   विधायक सिंघा के खिलाफ भड़के लोग, थाने पहुंचे

विधायक सिंघा के खिलाफ भड़के लोग, थाने पहुंचे

Mon, 10 Sep 2018 11:49 PM IST
Updated Mon, 10 Sep 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
विधायक सिंघा के खिलाफ भड़के लोग, थाने पहुंचे
शिलाई में ठियोग के विधायक राकेश सिंघा का पुतला फूंकते लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्य़ूरो
शिलाई (सिरमौर)। शिलाई विश्राम गृह में सोमवार को राजपूत सभा एवं सर्वदलीय बैठक का आयोजन किया गया। इसमें ठियोग के विधायक राकेश सिंघा पर केदार सिंह जिंदान की मौत मामले को जातीय हिंसा का रंग देने के संगीन आरोप लगाए गए। राजपूत सभा के सदस्यों का कहना है कि राकेश सिंघा ने बयानबाजी करते हुए इस मामले को जातीय हिंसा का नाम दिया है। इसका राजपूत सभा की बैठक में उपस्थित लोगों ने जमकर विरोध किया। बैठक की अध्यक्षता सभा के उपाध्यक्ष बहादुर सिंह ने की।
विज्ञापन

बैठक के बाद हजारों की संख्या में उमड़े लोगों ने शिलाई बाजार में विधायक राकेश सिंघा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सिंघा का पुतला फूंका। पुलिस से मांग की है कि राकेश सिंघा के विरुद्ध मामला दर्ज कर तुरंत गिरफ्तार किया जाए। क्योंकि राकेश सिंघा ने केदार सिंह जिंदान की मौत मामले को जातीय हिंसा से जोड़ा है। लोगों ने आरोप लगाया कि अमन चैन से रहने वाले इस क्षेत्र में सिंघा ने अशांति फैलाने के लिए लोगों को उकसाया तथा भड़काया है। राजपूत सभा ने प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन से मांग की है कि राकेश सिंघा के विरुद्ध तत्काल प्रभाव से क्षेत्र में अशांति फैलाने, मामले को जातीय रंग देने एवं क्षेत्र को जातपात के नाम पर भड़काने का मुकदमा दर्ज किया जाए। राजपूत सभा ने पुलिस जांच पर भी आपत्ति जताई है। भीड़ ने पहले शिलाई बाजार में प्रदर्शन किया और उसके बाद पुलिस थाने पहुंचे। इसके बाद सिरमौर के एसपी रोहित मालपानी को एक ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि पुलिस यहां पर यूपी या बिहार जैसा माहौल न बनाए। सभा ने चेतावनी दी है कि यदि इस मामले से एट्रोसिटी की धारा व 302 की धारा न हटाई गई तो राजपूत सभा इस प्रदर्शन को तेज कर देगी। बैठक में शिलाई के पूर्व प्रधान रमेश नेगी, बहादुर सिंह, प्रताप सिंह तोमर, ब्लॉक समिति के पूर्व अध्यक्ष बहादुर सिंह, बकरास पंचायत की प्रधान श्याम कला समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

बॉक्स के लिए---
ऐट्रोसिटी एक्ट लगाने पर आपत्ति
बैठक में अनुसूचित जाति से जुड़े करीब दो दर्जन लोगों ने भी इस मामले में एससीएसटी एक्ट की धाराएं जोड़ने पर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि पुलिस अपने बचाव में अनाप-शनाप धारा लगाकर मामले को संगीन बना रही है। हमारा क्षेत्र शांतिपूर्ण है। यहां पर छुआछूत या दलितों पर अत्याचार के नाम पर कुछ भी नहीं है लेकिन कुछ लोग बाहर से आकर राजनीतिक रोटियां सेकने के चक्कर में यहां के भोले भाले लोगों को भड़का रहे हैं। लोगों ने यहां तक कहा कि आरोपी जय प्रकाश ने हमेशा दलितों की सहायता की है। उन्होंने इसकी लिखित प्रति भी एसपी को सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed