फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   चाडना में गहरी खाई में गिरी कार, दो घायल

चाडना में गहरी खाई में गिरी कार, दो घायल

Mon, 02 Jul 2018 10:16 PM IST
Updated Mon, 02 Jul 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
चाडना में गहरी खाई में गिरी कार, दो घायल
चाडना में खाई में गिरी कार, दो घायल
विज्ञापन

संगड़ाह (सिरमौर)। सोलन-मीनस मार्ग पर रविवार रात को चाडना के समीप घटावा में एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार हादसे में दो लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें अस्पताल में उपचार दिया गया।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक विमल कुमार पुत्र मोहन सिंह निवासी देवामानल ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है कि वह शनिवार को सुनील वर्मा और महीपाल एक निजी कार्य से सुनील वर्मा की कार में चाडना गए थे। रविवार को वह चाडना से रोनहाट चले गए। दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे वे सभी कार से घर की ओर वापस चल पड़े। इस समय कार को उसका मालिक देवामानल निवासी सुनील वर्मा पुत्र गौरी राम वर्मा चला रहा था। रात को करीब साढ़े आठ बजे चुनवी से थोड़ा आगे जब वह घटावा में पहुंचे तो धुंध और अंधेरे के कारण चालक कार से नियंत्रण खो बैठा। इसके कारण कार डेढ़ सौ मीटर नीचे ढांक में चली गई। हादसे में सुनील वर्मा और महीपाल को चोटें लगी हैं।
विज्ञापन

एसएचओ संगड़ाह विमोचन नेगी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। आगामी कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed