{"_id":"5a0ee9b64f1c1bf4688bbd20","slug":"51510926774-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएसपी पांवटा करेंगे परिजनों के आरोपों की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएसपी पांवटा करेंगे परिजनों के आरोपों की जांच
Updated Fri, 17 Nov 2017 08:06 PM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
पांवटा साहिब (सिरमौर)।
पुलिस की पूछताछ के दौरान खुद को चाकू से घायल करने वाले युवक के मामले की जांच अब डीएसपी पांवटा करेंगे। पुलिस के खिलाफ प्रताड़ना व मारपीट के आरोपों के बाद एसपी सिरमौर रोहित मालपानी ने जांच का जिम्मा डीएसपी को सौंप दिया है।
बीते दिनों आरोपी युवक के घर पहुंची पुलिस की पूछताछ के दौरान ही युवक ने घर के भीतर अपने पेट में चाकू से एक के बाद एक वार किए। इसके बाद युवक को सिविल अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया जहां से उसे उसके परिजन यमुनानगर के एक अस्पताल में ले गए जहां उसकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।
पुलिस 11 नवंबर को पुरूवाला क्षेत्र से लापता हुई युवती के मामले की जांच कर रही है। इस मामले में लापता युवती के परिजनों ने माजरा पुलिस थाना में केस दर्ज करवाया है। परिजनों ने घायल युवक पर संदेह जताया था। लिहाजा पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
वहीं, दूसरी तरफ घायल युवक के परिजनों ने पूछताछ के दौरान पुलिस पर युवक के साथ मारपीट व प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। परिजनों का कहना है कि पहले भी युवक को बुलाकर पूछताछ के दौरान मारपीट की गई। अगली बार पूछताछ के लिए जब पुलिस घर पहुंची तो युवक ने डर से अपने आपको चाकू से बुरी तरह घायल कर दिया। युवक के पिता सेहदूल रहमान ने पुलिस पर प्रताड़ना के आरोप लगाए थे। बता दें कि युवती पिछले सप्ताह से लापता है। लड़की के परिजनों ने हत्या की आशंका भी जताई है।
उधर, एसपी सिरमौर रोहित मालपानी ने कहा कि इस मामले की उचित जांच होगी। डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान को मामले की जांच सौंपी गई है। माजरा पुलिस चौकी के ग्राम पुरूवाला निवासी युवक (20) के परिजनों द्वारा लगाए जा रहे आरोपों की गहनता से जांच शुरू कर दी गई है। परिजनों के आरोप सही पाए जाने पर उचित कार्रवाई की जाएगी।