फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   बॉडी वर्न कैमरे से लैस हुई सिरमौर पुलिस

बॉडी वर्न कैमरे से लैस हुई सिरमौर पुलिस

Thu, 11 Oct 2018 10:16 PM IST
Updated Thu, 11 Oct 2018 10:16 PM IST
विज्ञापन
बॉडी वर्न कैमरे से लैस हुई सिरमौर पुलिस
नाहन (सिरमौर)। हरियाणा और उत्तराखंड की सीमा से सटे सिरमौर जिले की स्मार्ट पुलिस अब हाईटैक हो गई है। यातायात व्यवस्था के लिए तैनात पुलिस कर्मचारी अब बॉडी वार्न कैमरे से लैस हो गए हैं। त्रिलोकपुर स्थित मां बाला सुंदरी मंदिर में चल रहे नवरात्र उत्सव में तैनात सुरक्षा कर्मचारी इन कैमरों का उपयोग कर रहे हैं। कैमरों के सहयोग से पुलिस कर्मचारी हर गतिविधि की रिकॉर्डिंग कर सकेंगे। यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले यदि पुलिस कर्मचारियों से दुर्व्यवहार करते हैं तो इसकी रिकॉर्डिंग कर कानूनी कार्रवाई कर सकेंगे।
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस कर्मचारियों के साथ ड्यूटी के दौरान उलझने वाले आम लोग और आम लोगों से उलझने वाले ट्रैफिक पुलिस कर्मी अब बच नहीं सकेंगे। इसके लिए सिरमौर पुलिस ट्रैफिक जवानों को बॉडी वार्न कैमरे दे रही है। यह कैमरे जवानों की वर्दी में लगाए गए हैं। ट्रैफिक ड्यूटी के दौरान इनके पहनने से पुलिस को यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करना आसान होगा। बालासुंदरी मंदिर में ड्यूटी के दौरान डीएसपी बवीता राणा भी कैमरे से लैस होकर ड्यूटी निभाती हुई देखी गई। उधर, मेला क्षेत्र में सुरक्षा की दृष्टि से लगभग 60 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। अस्थायी तौर पर लगाए गए इन कैमरों से मंदिर क्षेत्र में पहुंचने वाले हर श्रद्धालु पर नजर रखी जा रही है। एसपी रोहित मालपानी ने बताया कि ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों को बॉडी वार्न कैमरे मुहैया करवाए गए हैं। एक दर्जन से अधिक जवान कैमरों से लैस होकर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इससे जहां ड्यूटी में पारदर्शिता रहेगी वहीं ड्यूटी के दौरान पुलिस जवानों से उलझने वाले भी बच नहीं सकेंगे। वहीं मेला क्षेत्र में लगभग साठ अस्थायी कैमरे भी लगाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed