{"_id":"5b915eb2867a557f6c067d97","slug":"41536253618-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"18 करोड़ से तर होंगे धारटीधार के लोगों के हलक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
18 करोड़ से तर होंगे धारटीधार के लोगों के हलक
Updated Thu, 06 Sep 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
Water Tap
नाहन (सिरमौर)। जिले के धारटीधार के लोगों के लिए अच्छी खबर है। धारटीधार क्षेत्र की 12 पंचायतों की दो सौ बस्तियों में अब पानी का संकट नहीं रहेगा। गर्मियों में भारी पेयजल किल्लत से जूझने वाले इन इलाकों में पानी पहुंचाने के लिए सरकार ने लगभग 18 करोड़ रुपये की महत्वाकांक्षी पेयजल योजना स्वीकृत की है। इस योजना के बनने के बाद धारटीधार इलाके की करीब नौ हजार आबादी लाभान्वित होगी। 14 सितंबर को आईपीएच मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर जमटा में इसका शिलान्यास करेंगे। वीरवार को नाहन में पत्रकारवार्ता में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि यह इलाका हमेशा पेयजल संकट से जूझता रहा। गर्मियों के दौरान धारटीधार की कई पंचायतों की पेयजल योजना 70 से 100 फीसदी तक सूख जाती थी। धारटीधार के नाम पर अब तक सिर्फ राजनीति की गई। खुद को धारटी क्षेत्र का बेताज बादशाह मानने वालों ने कभी ऐसी योजना के बारे में सोचा भी नहीं होगा। उन्होंने कहा कि 17.85 करोड़ रुपये की लागत से यह योजना बनकर तैयार होगी। इस योजना के तहत देवका-पुड़ला, बनेठी, चाकली, सुरला, नावणी, सेन की सैर, नैहली धीड़ा, पंजाहल, थाना कसोगा, धगेड़ा और रामा धौण आदि पंचायतों की नौ हजार आबादी लाभान्वित होगीं। गिरि नदी पर तीन ट्यूबवेल लगाए जाएंगे। एक ट्यूबवेल से करीब 30 एलपीएस पानी निकलेगा। उन्होंने कहा कि इस योजना की विशेषता यह है कि इस योजना में सौ लीटर पानी प्रति व्यक्ति के हिसाब से मिलेगा। योजना में करीब दो हजार घरेलू कनेक्शन जारी किए जाएंगे। इस योजना को एनबीडी यानी ब्रिक्स के तहत फंडिंग किया जा रहा है। पंजाहल में मुख्य स्टोरेज टैंक बनाया जाएगा, जिसकी क्षमता सौ किलोलीटर होगी। इसके अलावा पेयजल वितरण के लिए 26 स्टोरेज टैंकों के निर्माण का प्रावधान भी किया गया है। प्रत्येक टैंक की क्षमता दस किलो लीटर से 60 किलोलीटर तक होगी। इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष विनय गुप्ता, मंडलाध्यक्ष दीनदयाल वर्मा, जिला भाजपा प्रवक्ता राकेश गर्ग और मंडल सचिव संजय चौहान भी उपस्थित रहे।