{"_id":"5aa68d254f1c1b92778b50bb","slug":"41520864549-sirmour-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिन पर सड़क सुरक्षा की जिम्मेवारी, वहीं तोड़ रहे नियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिन पर सड़क सुरक्षा की जिम्मेवारी, वहीं तोड़ रहे नियम
Updated Mon, 12 Mar 2018 07:52 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
जिन पर सड़क सुरक्षा की जिम्मेवारी, वहीं तोड़ रहे नियम
रोड सेफ्टी क्लब नाहन के सदस्यों को नहीं यातायात नियमों की परवाह
क्लब के सदस्य ही हेलमेट और बिना सीट बेल्ट के दौड़ा रहे वाहन
पंकज तन्हा
नाहन (सिरमौर)।
औरों को नसीहत, खुद मियां फजीहत.. जैसी कहावत रोड सेफ्टी क्लब नाहन पर पूरी तरह से चरितार्थ हो रही है। आमजन को यातायात सुरक्षा पर जागरूक करने के लिए बना यह क्लब खुद इस पर कितना अमल कर रहा है इसका जीता जागता उदाहरण जिला मुख्यालय नाहन में देखने को मिल रहा है। यहां इस क्लब के सदस्य खुद ही यातायात नियमों की अवहेलना कर रहे हैं।
क्लब के प्रधान बेशक सदस्यों को यातायात नियमों का पालन करने की चेतावनी दे चुके हैं। बावजूद इसके अधिकतर सदस्यों के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है। वह लगातार यातायात नियमों की अवहेलना कर रहे हैं। कुछ सदस्य जहां हेलमेट और सीट बेल्ट के वाहन चला रहे हैं वहीं कुछ ऐसे भी सदस्य हैं जो वाहनों के लिए प्रतिबंधित सड़क पर ही वाहन खड़ा कर रहे हैं। रोड सेफ्टी क्लब से जुड़े कुछ सदस्य अक्सर बिना हेल्मेट बाइक दौड़ाते हुए नजर आते हैं।
गौरतलब रहे कि शहर में दो क्लब सड़क सुरक्षा का जिम्मा संभाले हुए हैं। नए क्लब को मान्यता है या नहीं इसे लेकर स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है। उधर, थाना नाहन के एसएचओ विजय कुमार ने कहा कि पुलिस के लिए सभी बराबर हैं। जो भी यातायात नियमों की अवहेलना करेगा उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। क्लब में ऐसे सदस्य न हों इसके लिए भी प्रधान से बात की जाएगी।
विज्ञापन
-----तन्हा