फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   38crore rupees will be spent in two bridge in ponta area

Sirmour News: पांवटा विधानसभा क्षेत्र के लिए 38 करोड़ लागत के दो पुलों की मिली मंजूरी

Mon, 14 Aug 2023 12:31 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Aug 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
38crore rupees will be spent in two bridge in ponta area
(विकास)
विज्ञापन

पांवटा विधानसभा क्षेत्र के लिए 38 करोड़ लागत के दो पुलों की मिली मंजूरी
बाता नदी पर कांशीपुर-कुंडियों के लिए 27 करोड़ रुपये से बनेगा डबल लेन पुल
पुरुवाला कांशीपुर, कुण्डियो और पीपलीवाला पंचायतों के लोगों को मिलेगी सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र के लिए नाबार्ड से दो पुलों को स्वीकृति मिली है। 38 करोड़ बजट से एक डबल लेन और एक सिंगल लेन पुल बनेगा। इनके निर्माण से पुरुवाला कांशीपुर, कुण्डियो और पीपलीवाला पंचायतों के लोगों को सुविधा मिलेगी।
कांशीपुर, कुण्डियो, पीपलीवाला पंचायतों के लोगों को सुविधा मिल सकेगी। स्थानीय ग्रामीणों सुभाष चौधरी, बलजीत नागरा, रामेश्वर चौधरी, शमशाद काश्मी, शमशेर अली, हितेंद्र कुमार, कलम सिंह, चरणजीत चौधरी, ओमप्रकाश, पवन चौधरी, रूपराम कश्यप, रामकुमार, नरेश कुमार, करनैल सिंह, युनुस अली व राजेश चौधरी ने बताया कि लंबे समय से क्षेत्र में दो पुलों की मांग उठार्ई जाती रही है जिससे लोगों को आवागमन में होने वाली दिक्कतें दूर हो सकें।
विज्ञापन

अब विधायक सुखराम चौधरी के प्रयासोंं से विधानसभा क्षेत्र की पुरुवाला कांशीपुर, कुण्डियो, पीपलीवाला पंचायतों के लोगों के लिए राहत भरी सूचना मिल सकी है। पूर्व में रहे ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी के अथक प्रयासों से पुरुवाला कांशीपुर से कुण्डियो के लिए बाता नदी पर 180 मीटर का डबल लेन पुल लगभग 27 करोड़ लागत से तथा कीरतपुर से टोका के लिए 150 मीटर का सिंगल लेन (पीएससी) पुल जिसकी लागत लगभग 11 करोड़ हैं, नाबार्ड के माध्यम से स्वीकृत हो गया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने स्थानीय विधायक सुखराम चौधरी का आभार व्यक्त किया है। इन दोनों पुलों के निर्माण के लिए विधायक सुखराम चौधरी ने प्रशासन, स्थानीय प्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों के प्रयास से इन पुलों के निर्माण के लिए सारी औपचारिकताएं पूरी कर अपनी विधायक प्राथमिकता में डाल कर नाबार्ड को स्वीकृति के लिए भेजी थी।अब इन दोनों पुलों को एक साथ स्वीकृति मिलने से क्षेत्र के लोगों में ख़ुशी की लहर हैं।


पांवटा साहिब के विधायक सुखराम चौधरी ने कहा कि इन दोनों पुलों के निर्माण के लिए विधायक प्राथमिकता में डाला गया था। नाबार्ड से करीब 38 करोड़ लागत के इन दोनों पुलों की स्वीकृति मिल गई है। तीन पंचायतों के लोगों को पुल बनने पर सुविधाएं मिल सकेंगी।
संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed