फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   346 plots ready to renuka ji mela

Sirmour News: राजस्व विभाग ने मेला मैदान में तैयार किए 346 प्लॉट

Wed, 22 Oct 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Oct 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
346 plots ready to renuka ji mela
अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेले के आयोजन को लेकर तैयारियां चरम पर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

ददाहू (सिरमौर)। इस महीने 31 अक्तूबर से शुरू होने जा रहे अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेले की तैयारियां अंतिम चरण पर है। हर साल की तरह इस बार भी यह मेला पूरी आस्था और परंपरा के साथ आयोजित किया जाएगा। मेले में इस बार 346 प्लॉट तैयार किए गए हैं जिन्हें खुली बोली के आधार पर व्यापारियों को दिया जाएगा। इसके अलावा लोगों की श्रद्धा का प्रतीक एकादशी व पूर्णिमा का शाही स्नान महात्म्य पहली और पांच नवंबर को होगा। मेले के मद्देनजर स्नान घाटों आदि की मरम्मत और मंदिरों की साजो सज्जा व रंगरोगन आदि का कार्य पूर्ण कर लिया गया है।

रेणुका विकास बोर्ड के सदस्य सचिव एवं एसडीएम नाहन राजीव सांख्यान ने बताया कि मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुख-सुविधा के पुख्ता प्रबंधन किए जाएंगे। जरूरत होगी तो उसमें बदलाव भी किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि यात्रियों के लिए रात्रि ठहराव की भी पर्याप्त व्यवस्था रहेगी। उन्होंने बताया कि सभी तैयारियों को 28 अक्तूबर से पहले पूर्ण कर लिया जाएगा। मेले के मद्देनजर व्यापारियों को प्लाॅट 23 अक्तूबर से वितरित किए जाएंगे, जिसको लेकर राजस्व विभाग ने मेला मैदान में 346 मुख्य प्लांट को चिह्नित किया है। इन प्लॉटों को निर्धारित दरों के अनुसार खुली बोली के आधार पर दिया जाएगा। प्लॉट आवंटन की जिम्मेवारी ददाहू के तहसीलदार जय सिंह ठाकुर को सौंपी गई है।
विज्ञापन


----बाक्स

खेल मैदान से होगा अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेले का आगाज

अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेले का आगाज इस बार गिरि नदी के पावन तट की बजाय पूर्व की भांति ददाहू स्थित खेल मैदान से किया जाएगा। इसे लेकर प्रदेश उच्च न्यायालय ने मेले के आयोजन को हरी झंडी देते हुए खेल मैदान की स्वीकृति प्रदान कर दी है। दो वर्षों से मेले का शुभारंभ खेल मैदान की बजाय गिरि नदी के तट से हो रहा था। इस बार उच्च न्यायालय ने बाकायदा एक याचिका की सुनवाई पर खेल मैदान से ही मेले का शुभारंभ करने की स्वीकृति प्रदान करके जिला प्रशासन को बड़ी राहत दी है। खेल मैदान शिक्षा विभाग के अधीन है। इस कारण जिला प्रशासन को उच्च न्यायालय से स्वीकृति लेनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


---संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed